Sawan 2021 Puja Vidhi: आज ही इकट्ठा कर लें ये सावन पूजन सामग्री, ऐसे होंगे भगवान शिव प्रसन्न
Sawan 2021 Puja Vidhi, Samagri List: इस बार सावन माह की शुरूआत रविवार, 25 जुलाई से हो रही है. 26 को पहला सोमवार पड़ रहा है. यह पवित्र माह कुल 29 दिनों का होगा जिसमें 4 सोमवार पड़ेंगे. साथ ही साथ सावन शिवरात्रि भी पड़ रही है. ऐसे में आज ही खरीद लें पूजन सामग्री. जानें इस पर्व से जुड़ी सभी जानकारियां.
इस बार ऐसे करें घर पर ही पूजन
सावन मास में हरिद्वार, प्रयाग(संगम स्थल) या आस-पास जहां गंगा धारा हों, वहां से जलकर लाकर अभिषेक करने की परंपरा मान्यता है. इस बार कोरोना संकट के कारण यह अनुष्ठान संपन्न नहीं हो सकेगा.
सावन शिवरात्रि 2021 व्रत पारण का समय
सावन शिवरात्रि का व्रत 6 अगस्त को रखा जाएगा, जिसका पारण 7 अगस्त को होगा. व्रत पारण का शुभ समय 07 अगस्त को सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक है.
सावन शिवरात्रि 2021 शुभ मुहूर्त
सावन शिवरात्रि को निशिता काल पूजा का समय देर रात 12 बजकर 06 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. इस साल सावन शिवरात्रि पूजा का कुल समय 43 मिनट है.
सावन शिवरात्रि महत्व
सावन की शिवरात्रि का व्रत और इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से अर्चक को शांति, रक्षा, सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि सावन की शिवरात्रि व्रती के सभी पाप को नष्ट कर देती है. सावन की शिवरात्रि का व्रत रखने से कुवारें लोगों को मनचाहा वर या वधु मिलने की मान्यता है. वहीं, दांपत्य जीवन में प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ती है.
26 जुलाई से शुरू होगा सावन
सावन का प्रथम शिव वास 25 जुलाई को प्रात: 6 बजे तक है. उसी दिन भगवान शिव को जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा. पहला सोमवार 26 जुलाई को है. 22 अगस्त को रक्षाबंधन का मुहूर्त सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक है.
सोमवार के व्रत से शनि दोष होता है खत्म
सोमवार के व्रत का फल शीघ्र मिलता है.माना जाता है कि सावन मास में भगवान शंकर की पूजा से विवाह आदि में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है. जिन पर शनि का दोष हो इनका शनि दोष खत्म हो जाता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए