Saunf Sharbat Recipe: गर्मियों में ताजगी और ग्लो पाने के लिए पिएं सौंफ का शरबत!
Published by : Priya Gupta Updated At : 25 Apr 2025 6:03 PM
fennel drink ( ai image)
Saunf Sharbat Recipe: गर्मी में आपको अपने चेहरे की रंगत निखारने के साथ शरीर को ताजगी से भरपूर रखना है, तो इस गर्मी जरूर पिएं सौंफ का शरबत. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो शरीर को ठंडक और ताजगी से भरने में मदद करता है.
Saunf Sharbat Recipe: जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर को ठंडक और ताजगी की जरूरत महसूस होती हैं. ऐसे में, लोग कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम अपने राहत के लिए खाते और पीते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी रसोई में रखा हुआ सौंफ आपके लिए बहुत लाभकारी है. तो अगर आप इस गर्मी अपने चेहरे की रंगत को निखारना, वजन घटाना और अपने आप को तरोताजा रखना चाहते हैं. तो इस गर्मी जरूर ट्राई करें सौंफ का शरबत. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी.
सौंफ का शरबत बनाने की सामग्री
- सौंफ – 2 बड़े चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
- चीनी – 2 चम्मच
- इलायची पाउडर – आवश्यकता अनुसार
- नींबू रस – 2 चम्मच
- बर्फ – 3 से 4 टुकड़े
यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी
यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और
यह भी पढ़ें: Packet Chips Bhel Puri Recipe: अब घर पर मिनटों में बनाए पैकेट चिप्स से मजेदार चटपटी भेलपुरी
सौंफ का शरबत बनाने की विधि
- सबसे पहले आप सौंफ को 5 से 6 घंटा पानी में भिगो दें. फिर इसे मिक्सी में पीसकर अच्छे से छान लें
- फिर इसके बाद इसमें चीनी, नींबू रस और इलायची को अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद इसमें ठंडा पानी और बर्फ डालकर गिलास में परोसें.
- उसके बाद इसमें ऊपर से नींबू के टुकड़े और पुदीना का पत्ता डालें.
- अब तैयार है आपका ठंडा- ठंडा ताजगी से भरा ड्रिंक.
यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक
यह भी पढ़ें: GUAVA CHUTNEY RECIPE: ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद अमरूद की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










