शाम की चाय के साथ ट्राई करें कुरकुरा साबुदाना पॉपकॉर्न, स्वाद ऐसा कि सब हो जाएंगे फैन!

Updated at : 06 Aug 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
Sabudana Popcorn

Pic Credit- Chatgpt

Sabudana Popcorn Recipe: अगर आप हेल्दी और कुरकुरा स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो साबुदाना पॉपकॉर्न आपके लिए परफेक्ट है. यह रेसिपी व्रत में भी खाई जा सकती है और शाम की चाय के साथ एक यूनिक ट्विस्ट देती है.

विज्ञापन

Sabudana Popcorn Recipe: शाम होने के साथ ही कुछ लोगों को हेल्दी स्नैक्स की तलाश रहती है. कुछ ऐसा जो सेहतमंद होने के साथ साथ हल्का यूनिक, कुरकुरा हो. अगर आप भी कुछ ऐसा ही डिश ट्राई करना चाहते हैं साबुदाना पॉपकॉर्न आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ हेल्थ का भी ध्यान रखती है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से कैसे बना सकते हैं.

किन किन सामाग्रियों की पड़ती है जरूरत

1 कप साबुदाना (भिगोया हुआ)
2 टेबलस्पून मूंगफली (भुनी हुई)
1 टेबलस्पून देसी घी या मूंगफली का तेल
करी पत्ता – 8-10
सेंधा नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
नींबू का रस (वैकल्पिक)

Also Read: Rasgulla Recipe: घर पर बनाएं एकदम सॉफ्ट और रसीले छेना के रसगुल्ले,नोट करें रेसिपी 

कैसे कर सकते हैं तैयार

  • साबुदाना को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें.
  • एक छलनी में रखकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें और साबुदाना को सूखने दें.
  • एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चटकाएं.
  • अब इसमें साबुदाना डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए कुरकुरा होने तक भूनें.
  • अब इसमें मूंगफली और सेंधा नमक मिलाएं और थोड़ी देर और भूनें.
  • गैस बंद करें और चाहें तो ऊपर से थोड़ा नींबू रस छिड़कें.
  • गरमागरम साबुदाना पॉपकॉर्न तैयार है. अब आप इसे चाय के साथ परोसें.

जरूरी टिप्स

  • साबुदाना को अच्छे से सुखाकर ही भूनें, नहीं तो वह चिपचिपा हो सकता है.
  • आप इसमें ड्राईफ्रूट्स भी मिला सकते हैं.
  • अगर व्रत नहीं है तो चाट मसाला डालकर भी स्वाद बढ़ा सकते हैं.

Also Read: Sabudana Suji Tikki Recipe: कम तेल और स्वाद जबरदस्त! सिर्फ 15 मिनट में इस तरह बनाएं सॉफ्ट एंड क्रिस्पी साबुदाना सूजी टिक्की

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola