श्रीकृष्ण को भी भा जाएगा ये भोग, 40 मिनट में बनाएं साबूदाना मिल्क केक, सब लोग कहेंगे- वाह
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Aug 2025 11:10 PM
Pic Credit- Chatgpt
Sabudana Milk Cake Recipe: इस जन्माष्टमी पर भोग में बनाएं श्रीकृष्ण को भी पसंद आने वाला लाजवाब साबूदाना मिल्क केक. सिर्फ 40 मिनट में तैयार होने वाली यह मिठाई उपवास के लिए भी परफेक्ट है. आसान रेसिपी के साथ जानें इसे घर पर बनाने का तरीका और पाएं सभी से वाह-वाह.
Sabudana Milk Cake Recipe: जन्माष्टमी का त्योहार भक्ति और उल्लास का संगम है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है और भोग व प्रसाद में खास व्यंजन बनाए जाते हैं. अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना मिल्क केक एक बेहतरीन विकल्प है. यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि उपवास के लिए भी उपयुक्त है. साबूदाना मिल्क केक बनाने में 40 से 50 मिनट से अधिक समय नहीं लगेगा और इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान तरीका.
साबूदाना मिल्क केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
साबूदाना – 1 कप (3-4 घंटे भीगा हुआ)
दूध – 1 लीटर
चीनी – 1 कप (स्वादानुसार)
घी – 2-3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स – सजाने के लिए
घर पर आसानी से कैसे करें साबूदाना मिल्क केक तैयार
- सबसे पहले दूध को एक भारी तले वाले पैन में उबालें और थोड़ा गाढ़ा होने दें.
- भीगा हुआ साबूदाना डालें और धीमी आंच पर पकाएं जब तक वह पारदर्शी न हो जाएं.
- अब इसमें चीनी और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इलायची पाउडर डालें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए गाढ़ा करें.
- जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, तो इसे घी लगी थाली या ट्रे में डालकर बराबर फैला दें.
- ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्के हाथ से दबा दें.
- ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










