डायबिटीज वालों का फेवरेट नाश्ता! बिना मैदे की साबूदाना कचौड़ी, जिसे खाकर सब हो जाएंगे दीवाने
Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Aug 2025 11:27 PM
Pic Credit- Meta AI
Sabudana Kachori Recipe: डायबिटीज और ग्लूटेन एलर्जी वालों के लिए परफेक्ट नाश्ता है बिना मैदे वाली साबूदाना कचौड़ी. मूंगफली और आलू के स्वाद के साथ कुरकुरी और एनर्जी से भरपूर, जो बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को पसंद आएगी.
Sabudana Kachori Recipe : सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद, तो दिनभर की ऊर्जा अलग ही रहती है. आज हम आपको इस लेख बताएंगे कि बिना मैदे वाली साबूदाना कचौड़ी घर बनाएं. अगर अगर आप रोज-रोज एक तरह के नाश्ता खाकर थक गये हैं तो यकीन मानिये यह ब्रेकफास्ट आपका दिल खुश कर देगा. क्योंकि ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ ग्लूटेन-फ्री भी है, जिससे डायबिटीज या ग्लूटेन एलर्जी वाले लोग भी इसे आराम से खा सकते हैं.
क्यों खास है यह रेसिपी
साबूदाना में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च होता है, जो एनर्जी का अच्छा स्रोत है. आलू और मूंगफली के साथ इसका कॉम्बिनेशन स्वाद और पोषण दोनों को बढ़ा देता है. चूंकि इसमें मैदा का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए पचने में आसान है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे खा सकते हैं.
सामग्री
- साबूदाना 1 कप (4-5 घंटे भिगोया हुआ)
- उबले आलू – 2
- मूंगफली – 2 बड़े चम्मच (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
- अदरक – 1 इंच कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच कटा हुआ
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
कैसे बनाएं बिना मैदे वाली साबूदाना कचोड़ी
सबसे पहले बिना मैदे वाली साबूदाना कचौड़ी बनाने के लिए 1 कप साबूदाना को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर नरम कर लें. फिर पानी को निकालकर इसमें 2-3 उबले और मैश किए आलू डाल लें. इसके बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार सेंधा नमक और हल्का सा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब हथेलियों पर हल्का सा तेल लगाकर छोटे-छोटे गोले बनाएं और हल्का दबाकर कचौड़ी का आकार दें. अब कड़ाही में तेल गरम करके इन्हें मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. लीजिए आपका तैयार हो गया है बिना मैदे वाली साबूदाना कचोड़ी. अब इसे गरमा-गरम हरी चटनी या दही के साथ परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










