ePaper

Rice Flour Chilla Recipe: कम तेल में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी चीला,स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाना चाहेंगे

Updated at : 26 Jul 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Rice Flour Chilla Recipe: कम तेल में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी चीला,स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाना चाहेंगे

Rice Flour Chilla Recipe : कम तेल में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी चीला. चावल के आटे से तैयार ये झटपट नाश्ता स्वादिष्ट है. आसानी से घर पर ट्राई करें.

विज्ञापन

Rice Flour Chilla Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी, झटपट और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं तो चावल के आटे से बना ये चीला जरूर ट्राई करें. कम तेल में तैयार होने वाला ये चीला बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है और इसका स्वाद इतना बढ़िया है कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. इसे आप सुबह के नाश्ते या हल्के डिनर में भी सर्व कर सकते हैं वह भी बिना ज्यादा मेहनत के.

सामग्री

  • चावल का आटा – 1 कप
  • दही (अगर पसंद हो तो) – 2 टेबल स्पून
  • कटा हुआ प्याज – 1 छोटा
  • कटी हरी मिर्च – 1 या 2 (स्वाद के अनुसार)
  • कटा हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हल्दी पाउडर – चुटकी भर
  • लाल मिर्च पाउडर – चुटकी भर
  • पानी – 1 कप (या जरूरत के हिसाब से)
  • तेल – चीला सेंकने के लिए

बनाने का तरीका

  • एक बर्तन में चावल का आटा लें.
  • इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, जीरा, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें.
  • दही डालना हो तो डालें.
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं. ध्यान रहे घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा ना हो.
  • तवा गरम करें थोड़ा तेल लगाएं.
  • घोल से एक बड़ा लोई लेकर तवे पर गोल-गोल फैलाएं.
  • मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
  • ऐसे ही बाकी चीले भी बनाएं.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola