Dahi Malai Tikka Recipe: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें क्रीमी और जूसी दही मलाई टिक्का, स्वाद ऐसा कि हर खाने वाला पूछेगा रेसिपी

AI generated image
Dahi Malai Tikka Recipe: दही मलाई टिक्का घर पर बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद इतना मलाईदार या क्रीमी होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर किसी को यह पसंद आता है. आप अगर चाहें तो इसे गैस, ओवन या एयर-फ्रायर किसी में भी आसानी से बना सकते हैं.
Dahi Malai Tikka Recipe: अगर आप घर पर ही एक ऐसी डिश बनाना चाहते हैं जो न सिर्फ दिखने में ही रेस्टोरेंट स्टाइल लगे बल्कि खाने में भी उतनी ही जबरदस्त लगे तो दही मलाई टिक्का आपके लिए सबसे बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है. इसका जो टेक्सचर होता हल्का क्रीमी और सॉफ्ट होता है वहीं, इसका जो टेस्ट होता है वह स्पाइसी होता है. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि आप इसे हाउस पार्टी, स्पेशल डिनर या फिर वीकेंड्स पर बना सकते हैं. जब आप इस डिश का स्वाद चखते हैं तो आपको यह समझ में आ जाता है कि बिना ज्यादा मसलों की चीजें भी खाने में शानदार लगती हैं. आप अगर चाहें तो इसे गैस, ओवन या एयर-फ्रायर किसी में भी आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.
दही मलाई टिक्का बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पनीर – 300 ग्राम क्यूब्स में कटे हुए
- दही – आधा कप, हंग कर्ड हो तो बेहतर
- क्रीम – 3 बड़े चम्मच
- मलाई – 2 बड़े चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- अजवाइन – एक चौथाई छोटा चम्मच
- नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
- कटी हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- थोड़ा तेल – 1 बड़ा चम्मच
- थोड़ा सा घी – ग्रिलिंग के लिए
- शिमला मिर्च और प्याज – कटे हुए या फिर ऑप्शनल
दही मलाई टिक्का बनाने की विधि
- दही मलाई टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही, क्रीम, मलाई, अदरक-लहसुन पेस्ट, काली मिर्च, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च, नींबू का रस, नमक और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि मैरिनेशन एकदम स्मूद और क्रीमी होना चाहिए और साथ ही दही में पानी न हो, वरना टिक्का सही से कोट नहीं होगा.
- इसके बाद पनीर के क्यूब्स को इस मलाईदार मिक्स में डालें और हल्के हाथों से मिलाते हुए अच्छे से कोट कर दें. आप अगर चाहें तो शिमला मिर्च और प्याज भी साथ में मैरिनेट कर सकते हैं. इसे कम से कम 30 मिनट और अगर समय हो तो 2 घंटे तक फ्रिज में रख दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से अंदर तक जाएं.
- इसके बाद मैरिनेट किए हुए पनीर को सीख में लगाएं. अगर लकड़ी की सीखें इस्तेमाल कर रहे हों तो उन्हें पहले 15 से 20 मिनट पानी में भिगो लें. ऐसा करने से ये जलेंगी नहीं.
- इसके बाद तवा गर्म करके थोड़ा घी डालें और सीख को धीमी या मीडियम आंच पर घुमाते हुए गोल्डन होने तक सेंकें. अगर ओवन में बना रहे हैं तो 200 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 18 मिनट तक बेक करें और बीच में थोड़ा घी लगा दें. वहीं, एयर फ्रायर पर 180 डिग्री सेल्सियस पर 12 से 15 मिनट तक क्रिस्पी होने तक एयर-फ्राय करें. बता दें टिक्का तैयार होते समय ऊपर से थोड़ा सा घी लगाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और टेक्सचर एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल बनता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




