Relationship Tips: क्या आपके पार्टनर को आता है ज्यादा गुस्सा? इस तरह करें मैनेज

Updated:
विज्ञापन
Relationship Tips: क्या आपके पार्टनर को आता है ज्यादा गुस्सा? इस तरह करें मैनेज

Relationship Tips: अगर आपके पार्टनर को बेहद गुस्सा आता है तो जानें कैसे आप अपने पार्टनर के गुस्से को संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

Relationship Tips: अक्सर व्यक्ति गुस्से में अपनी बातों से अपने करीबी लोगों के दिल को ठेस पहुंचा देते हैं जिस वजह से उनके रिश्तों में दरार पड़ने लगती है. खासतौर से तनाव तब बढ़ जाता है जब व्यक्ति अपने पार्टनर को गुस्से में कुछ भी कह देते हैं. ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी गुस्से में कुछ भी कह देता है तो आपको शांत मन से और सोच समझ कर परिस्थिति को संभालना होगा. आज हम इस स्टोरी में आपको बताएंगे 5 आसान तरीके जिनकी मदद से अपने पार्टनर के गुस्से को कंट्रोल में कर सकते है.

गुस्सा न करें
अगर आपके पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे गुस्से में बात कर रहें है तो ध्यान में रखें कि आप भी गुस्से में आकर बात न करें बल्कि शांत मन से परिस्थिति को संभाले. अगर आप भी गुस्से में उनसे बात करेंगे तो तनाव और बढ़ सकता है.

Parenting Tips: बच्चों को हर बात के लिए डांटना सही नहीं, जरूर रखें इन चीजों का ध्यान: Relationship Tips: क्या आपके पार्टनर को आता है ज्यादा गुस्सा? इस तरह करें मैनेज

अपमानजनक व्यवहार को बढ़ावा न दें
अगर आपके पार्टनर गुस्से में है तो ध्यान रखें कि वे किसी तरह का लिमिट क्रॉस न करें. इस कारण परिस्थिति बुरी तरह से बिगड़ सकती है साथ ही आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है. ध्यान रहे, कि मौखिक और शारीरिक रूप से आप एक दूसरे को चोट न पहुंचाएं.

पुरानी बातों को न दोहराए
अगर आपके पार्टनर गुस्से में आपसे कुछ बोल रहें है तो ध्यान में रखें कि आप दोनों तनाव में आकर पिछली बातों और शिकायतों का जिक्र न करें. इससे रिश्तों में कड़वाहट आ सकती हैं.

जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें
अगर आपके पार्टनर आपसे गुस्से में कुछ बोल रहें हैं तो आपको कोशिश करनी होगी कि आप जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया न दें. अगर आप बिना पूरी बात सुनें प्रतिक्रिया देंगे तो मामला और गंभीर हो सकता है. इस कारण आप दोनों के रिश्तों पर नकरात्मक रूप से प्रभाव पड़ सकता है.

Health Tips: बढ़ते ब्लड शुगर लेवल के कारण फलों से करते हैं परहेज? डायट में शामिल करें ये अमेजिंग फ्रूट्स: Relationship Tips: क्या आपके पार्टनर को आता है ज्यादा गुस्सा? इस तरह करें मैनेज

अपने पार्टनर को जज न करें
अगर आपके पार्टनर अक्सर किसी वजह से गुस्से में रहते है तो इसके पीछे के कारण और उनकी परेशानी को समझने की कोशिश करें. बिना कारण जानें आप अपने पार्टनर के कैरेक्टर को जज न करें इससे रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola