ePaper

Relationship Tips: इन गलतियों की वजह से शादीशुदा जीवन में खत्म हो जाता है प्यार, टूट जाता है विश्वास

Updated at : 22 Jan 2025 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
relationship tips for married life

relationship tips for married life

Relationship Tips: अगर आप एक सफल शादीशुदा जीवन जीना चाहते हैं तो आपको कभी भी इन गलतियों को नहीं करना चाहिए. इन गलतियों की वजह से रिश्ते में प्यार और भरोसा खत्म हो सकता है.

विज्ञापन

Relationship Tips: शादीशुदा जीवन को हमेशा खुशहाल बनाये रखना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है. इस रिश्ते में बंधे हुए दोनों ही लोगों को कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है ताकि इस रिश्ते में कोई कड़वाहट या फिर दूरी न आ जाए. शादीशुदा जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए दोनों ही पार्टनर हर तरीका अपनाते हैं. लेकिन, कई बार जानें-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिस वजह से इस रिश्ते में भरोसा टूट जाता है और देखते ही देखते प्यार भी खत्म हो जाता है. आज इस आर्टिकल में हम इन्हीं गलतियों के बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

एक दूसरे के लिए टाईम न निकलना

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता अच्छी तरह से चले तो ऐसे में आपको एक दूसरे के लिए समय जरूर निकलना चाहिए. कई बार समय की कमी या फिर साथ में समय न बिताने की वजह से भी रिश्तों में दरार आ सकती है. जब आप एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं तो ऐसे में आप दोनों के बीच बेहतर कनेक्शन बनता है और ऐसा होने की वजह से रिश्ता मजबूत भी हो जाता है. वहीं, साथ समय न बिताने की वजह से यह रिश्ता कमजोर पड़कर टूट भी सकता है.

रिलेशनशिप टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी से पहले जा रहे अपने पार्टनर से फर्स्ट टाइम मिलने? इन बातों का जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने से पहले जान लें ये कड़वी बातें, आप ही की है भलाई

प्यार के साथ दोस्ती का भी रखें ख्याल

अगर आप एक रिश्ते को लंबे समय तक हेल्दी तरीके से चलाना चाहते हैं तो ऐसे में सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि इसमें दोस्ती भी होनी जरूरी है. दोस्ती से रिश्ता मजबूत बनता है. कई बार रिश्ते में दोस्ती और भरोसा न होने की वजह से परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. आपके रिश्ते में असुरक्षा की भावना न आये इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि इसमें दोस्ती बरकरार रहे. जब रिश्ते में दोस्ती होती है तो आप और आपका पार्टनर आपके हर मूड और अंदाज को समझ पाता है.

आभार व्यक्त न करना

कई बार हमारा पार्टनर हमें खुश रखने के लिए हर तरह की कोशिश और एफर्ट्स करता है. लेकिन, हम सही तरीके से उनका आभार व्यक्त नहीं कर पाते हैं. जब आप लंबे समय तक उनकी कोशिशों को नजरअंदाज करते रहते हैं तो ऐसे में उनका मन उदास हो जाता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते में दूरी आये तो आपको अपने पार्टनर के छोटे से छोटे एफर्ट के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहिए.

जरूरत से ज्यादा पोजेसिव होना

कई बार हम अपने पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा हक जताने लग जाते हैं या फिर उनकी हर बात पर रोक-टोक करने लग जाते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दोनों के इस शादीशुदा रिश्ते में परेशानी आ सकती है. अगर आप अपने इस रिश्ते को खूबसूरत बनाये रखना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर के प्रति ओवरपजेसिव न होकर उसके प्रति भरोसा रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: इस ब्लड ग्रुप के लोग बनते हैं सबसे बेस्ट पार्टनर्स, आप भी जानें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola