Sunday Upay: रविवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें, हो सकती है परेशानी, घर में रहेगी पैसे की दिक्कत

Sunday Upay: यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष है तो इससे बचने के लिए रविवार के दिन सूर्यदेव की उपासना करें. साथ ही कुछ सामानों को खरीदने से बचें.
Sunday Upay: ज्यादा लोगों की रविवार को छुट्टी रहती है इसलिए वो शॉपिंग करना संडे को ही पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं रविवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी से घर में दरिद्रता आ सकती है. हिंदू धर्म (Hindu Dharma) के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देव (Surya Dev) को समर्पित है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष है तो इससे बचने के लिए सूर्यदेव की उपासना करें. साथ ही कुछ सामानों को खरीदने से बचें.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रविवार के दिन लोहा का सामान खरीदना अशुभ होता है. ऐसा करने से आपको जीवन में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
रविवार के दिन घर बनाने की वस्तुएं और गार्डेनिंग का सामान खरीदने से भी बचना चाहिए. इसकी वजह से आपको सूर्य दोष का सामना करना पड़ सकता है.
रविवार के दिन लोहे की वस्तुएं और वाहन की भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.
मान्यता है कि आज के दिन लाल रंग की वस्तुएं, वॅालेट, कैंची, गेहूं आदि खरीदना शुभ होता है. इन चीजों को खरीदने से घर में बरकत रहती है.
व्हीकल ऐसेसरीज या गाड़ियों से संबंधित सामान खरीदना अशुभ होता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन मांस और शराब का सेवन नहीं करें. मान्यता है कि इस दिन शनि संबंधित चीजों के सेवन से परहेज करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










