Ramayan Baby Names: भगवान राम और सीता से प्रेरित ये 20 नाम हैं सबसे ट्रेंडिंग और पवित्र

Ramayan Baby Names : अपने बच्चों के लिये चुनें भगवान राम और सीता से जुड़े नाम. जो आपके बच्चे के लिए हैं शुभ.
Ramayan Baby Names: बच्चों के नामकरण के दौरान कई माता-पिता की चाहत होती है कि वह भगवान या फिर धर्म के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखें. ऐसे में अगर आप भी अपनी संस्कृति और आध्यात्म से जुड़े नामों की तलाश में हैं तो रामायण से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. भगवान राम, माता सीता और अन्य पवित्र पात्रों से जुड़े नाम न सिर्फ संस्कारी होते हैं बल्कि आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं. तो चलिये रामयाण की उस लिस्ट से आपके बच्चे के लिये कुछ यूनिक और ट्रेडिंग नामों की लिस्ट निकालते हैं.
रामयाण बेबी ब्वाॅय नेम लिस्ट
- राम – भगवान विष्णु का अवतार सबसे पवित्र और क्लासिक नाम
- लव – भगवान राम और सीता के पुत्र आजकल बहुत लोकप्रिय
- कुश – राम और सीता के दूसरे पुत्र छोटा और प्रभावशाली नाम
- अंश – भाग या हिस्सा भगवान राम के अंश से जुड़ा
- विहान – सुबह भोर सूर्यवंश से प्रेरित
- आर्यन – श्रेष्ठ भगवान राम को आर्यपुत्र भी कहा गया
- रुद्रांश – शिव का अंश क्योंकि राम जी शिव भक्त थे
- धैर्य – धीरज और सहनशीलता राम जी का मुख्य गुण
- अथर्व – ज्ञान का स्रोत ऋषि विश्वामित्र द्वारा दिया गया ज्ञान
- शौर्य – बहादुरी और वीरता राम और लक्ष्मण की विशेषता
रामयाण बेबी गर्ल्स नेम लिस्ट
- सिया – माता सीता का सबसे लोकप्रिय नाम
- जानकी – राजा जनक की पुत्री, माता सीता का दूसरा नाम
- मैथिली – मिथिला की राजकुमारी सीता जी का जन्म मिथिला में हुआ
- उर्मिला – लक्ष्मण जी की पत्नी त्याग और पवित्रता का प्रतीक
- अवनि – पृथ्वी सीता जी को पृथ्वी पुत्री माना जाता है
- वैदेही – जनक की पुत्री सीता जी का एक और नाम
- साँची – सत्य और पवित्रता का प्रतीक
- कियारा – सूर्य की पहली किरण राम जी सूर्यवंश से थे
- इशिका – छोटा तीर राम जी की धनुर्विद्या से जुड़ा
- अदिति – असीम और देवी सूर्यवंश की देवी से जुड़ा नाम
Also Read : Trending Baby Names: आपके बेबी के लिय टॉप 10 ट्रेंडिग और यूनिक नाम
Also Read : Modern Sanskrit Baby Names: टॉप 20 मॉडर्न संस्कृत बेबी नेम्स जो ट्रेंड में हैं सबसे आगे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




