Ramadan Mehndi Designs: इस ईद अपने हाथों में लगाएं ये सुंदर अरेबिक मेहंदी डिजाइन, दिखेंगी सबसे हटके

Ramadan Mehndi Designs
Ramadan Mehndi Designs: अगर आप भी इस ईद अपने लुक पर चार चांद लगाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ यूनिक और खूबसूरत मेंहदी डिजाइन.
Ramadan Mehndi Designs: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में सभी लोगों को बेसब्री से ईद का इंतजार होता है. ईद में लोग एक दूसरे से मिलते हैं, दावत देते हैं और खास तौर से तैयार भी होते हैं, तो अगर आप भी इस ईद अपने लुक पर चार चांद लगाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ यूनिक और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन.
अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरबी डिजाइन की मेंहदी आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, ये दिखने में जितनी खूबसूरत होती है, लगाने में उतनी ही आसान होती है. ईद लुक के लिए ये डिजाइन बिलकुल परफेक्ट है.
भरे हाथों वाली मेहंदी

अगर आप को मेहंदी लगवाना बेहद पसंद है या अगर आप की हाल ही में शादी हुई है तो आप भरे हाथों वाली मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं. ये आप के हाथों को एक बेहद ही प्यारा लुक देगा.
फ्लोरल मेहंदी

अगर आप को फूल पसंद हैं, तो आप अपने हाथों पर फ्लोरल डिजाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं, इन डिजाइंस में आप अलग अलग तरह के फूल बनवा सकती हैं और चाहें तो उनके बीच अपना नाम भी लिखवा सकती हैं.
मंडाला डिजाइन

मंडाला डिजाइन की मेहंदी यूं तो देखने में काफी मुश्किल लगती है लेकिन इसे लगाना बेहद ही आसान है और ये 5 से 10 मिनट में आसानी से लग जाता है. ये आप के हाथों को एक बेहद ही यूनिक और आकर्षित लुक देता है.
मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आप ऑफिस या कॉलेज जाने वाली महिला हैं और आप ज्यादा भरकर मेहंदी नहीं लगवा सकती तो ये डिजाइन आप के लिए सबसे बेस्ट है, ये आराम से आप के किसी भी लुक पर फिट बैठेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




