Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर झटपट बनाएं कम सामग्रियों और बिना गैस के ये मिठाई

Author Tanvi
Updated:
विज्ञापन
Indian sweet

Indian sweet

Raksha Bandhan 2024: इस लेख में हम आपको मिठाई बनाने की एकदम आसान रेसिपी बताने जा रहें हैं, जो आप कम सामग्रियों के साथ और बिना गैस के ही आसानी से, बस कुछ स्टेपस फॉलो करके ही बना सकती हैं.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाने वाला है, जिसकी तैयारी चारों ओर शुरू हो चुकी है. भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस त्योहार को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहें हैं. बहनों ने दूर रह रहे भाइयों को राखी भिजवा दी है. भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए गिफ्ट्स का चुनाव कर लिया है. राखी के इस दिन में बहने, अपने भाइयों की आरती उतार कर उनके माथे पर तिलक लगाकर, उनकी कलाई में राखी बांध कर और उन्हें मिठाई खिलाकर अपने प्यार का इजहार करती है और अक्सर ये मिठाई वो बाजार से खरीद कर लाती हैं, जिसकी शुद्धता पर संदेह बना हुआ रहता है. इस लेख में हम आपको मिठाई बनाने की एकदम आसान रेसिपी बताने जा रहें हैं, जो आप कम सामग्रियों के साथ और बिना गैस के ही आसानी से, बस कुछ स्टेपस फॉलो करके ही बना सकती हैं.

सामग्री

  • 1 कप मिल्क पाउडर
  • 1 कप घिसा हुआ नारियल
  • आधा कप कन्डेन्स मिल्क
  • कुछ बूंद फूड कलर
  • 1 चम्मच सूखे हुए मेवे
  • 2 चम्मच दूध

Also read: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर कलाकंद से करें भाई का मुंह मीठा, यहां देखें रेसिपी

Also read: Raksha Bandhan Mehndi Design: इस रक्षाबंधन आपके हाथों पर बहुत सुंदर लगेंगी ये मेहंदी डिजाइन

Also read: Raksha Bandhan 2024: इस रक्षाबंधन अपनी बहन को ऐसे करें सरप्राइज

कैसे बनाएं

  • एक कटोरे में एक कप मिल्क पाउडर लें और इसमें 1 कप घिसा हुआ नारियल और आधा कप आधा कप कन्डेन्स मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब इसमें 2 से 3 चम्मच दूध डाल कर एक डो तैयार कर लें.
  • इस तैयार डो को दो हिस्सों में बांट लें, एक हिस्से को बड़ा था दूसरे हिस्से को छोटा रखें.
  • छोटे डो में कुछ बूंद अपने पसंद का फूड कलर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इस कलर वाले डो को बेलनाकार आकार दें, इस बेलनाकार डो के बीच में सूखे मावे भरे, था इसे अच्छी तरह से बंद कर दें.
  • अब बड़े डो के ऊपर इस बेलनाकार डो को रखें और इसे भी बेलनाकार आकृति में रोल कर लें.
  • अब इसे चाकू की सहायता से बराबर हिस्सों में काट लें, बस आपकी कम सामग्रियों वाली और बिना गैस के इसस्तेमाल के बनाई गई मिठाई तैयार है.

Also read: Latest Simple Mehndi Design: रक्षाबंधन पर जरूर ट्राइ करें ये सिम्पल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions