Oats Cutlet Recipe: न ज्यादा मेहनत और न समय की बर्बादी, इस तरह मिनटों में तैयार करें बच्चों का फेवरेट ओट्स कटलेट

AI generated image
Oats Cutlet Recipe: अगर आप अपने बच्चों को टिफिन में या फिर नाश्ते में कुछ हेल्दी देना चाहते हैं तो ओट्स कटलेट आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. यह कम समय और कम मेहनत में काफी आसानी से तैयार हो जाता है.
Oats Cutlet Recipe: अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक की तलाश कर रहे हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए, तो ओट्स कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह कटलेट न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मौजूद ओट्स और सब्जियों की वजह से यह हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. खास बात यह है कि इसे आप कम तेल में तवे पर सेंककर भी बना सकते हैं जिससे यह पूरी तरह हेल्दी बन जाता है. चलिए जानते हैं ओट्स कटलेट बनाने की आसान और झटपट रेसिपी.
ओट्स कटलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- ओट्स – 1 कप थोड़े दरदरे पिसे हुए
- उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के मैश किए हुए
- गाजर – 1 कद्दूकस की हुई
- शिमला मिर्च – आधी बारीक कटी हुई
- हरी मटर – एक चौथाई कप उबली हुई
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
- गरम मसाला – आधा टीस्पून
- चाट मसाला – आधा टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप, बाइंडिंग के लिए
- तेल – कटलेट सेकने के लिए
ये भी पढ़ें: Suji Sandwich Recipe: टिफिन में हर दिन मचेगा धमाल! ब्रेड नहीं सूजी से बनाएं बच्चों का फेवरेट सैंडविच
ओट्स कटलेट बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में ओट्स को हल्का भून लें ताकि उनमें हल्की खुशबू आ जाए. इसके बाद इन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें.
- अब एक बाउल में उबले और मैश किए हुए आलू लें. इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च, उबली मटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें.
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और दरदरे ओट्स डालें. अगर मिक्सचर थोड़ा ढीला लगे तो ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर बाइंड करें.
- तैयार मिश्रण से मनचाहे आकार के कटलेट बना लें. आप इन्हें गोल या ओवल शेप दे सकते हैं.
- एक तवे पर थोड़ा सा तेल गर्म करें और कटलेट को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर सेकें.
- ओट्स कटलेट को आप हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोस सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










