Aloo Peanut Tikki Recipe: स्वाद ऐसा कि खुद को रोक नहीं पाएंगे आप! सिर्फ 10 मिनट में इस तरह बनाएं पीनट और आलू की क्रिस्पी टिक्की

Updated:
विज्ञापन
aloo peanut tikki recipe

AI generated image

Aloo Peanut Tikki Recipe: आलू मूंगफली टिक्की एक झटपट बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि पेट भरने और शरीर को एनर्जी देने के लिए भी बेहतरीन है.

विज्ञापन

Aloo Peanut Tikki Recipe: अगर आप कुछ स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला स्नैक तलाश रहे हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए, तो आलू पीनट टिक्की आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह टिक्की खास तौर पर व्रत, नवरात्रि या किसी भी उपवास के दौरान बनाई जाती है, लेकिन आप इसे कभी भी नाश्ते या शाम की चाय के साथ परोस सकते हैं. आलू और मूंगफली का यह शानदार कॉम्बिनेशन आपके टेस्ट और हेल्थ दोनों का ध्यान रखता है. इस टिक्की को बनाने में बहुत ज्यादा समय या सामग्री की जरूरत नहीं होती, बस कुछ सिंपल चीजें और थोड़ी सी मेहनत और तैयार हो जाती है कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्की. तो आइए जानते हैं आलू पीनट टिक्की की आसान रेसिपी.

आलू पीनट टिक्की के लिए आवश्यक सामग्री

  • उबले हुए आलू – 4 मीडियम साइज के
  • भुनी हुई मूंगफली – आधी कप दरदरी पिसी हुई
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार अगर उपवास में बना रहे हों
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • घी या देसी तेल – टिक्की सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Paneer Tikka Recipe: रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी पनीर टिक्का घर पर बनाना अब चुटकियों का काम, जानें आसानी से तैयार होने वाली रेसिपी

यह भी पढ़ें: Quick Bread Samosa Recipe: बच्चों की टिफिन हो या शाम का स्नैक, बिना मैदे के इस तरह बनाएं क्रिस्पी ब्रेड समोसे

आलू पीनट टिक्की बनाने की विधि

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश कर लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि उसमें कोई गुठली न रहे.
  • अब उसमें दरदरी पिसी हुई मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक, नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब मिश्रण को तब तक मसलते रहें जब तक यह एक जैसा और चिकना न हो जाए.
  • अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें और इसके अलावा आप चाहें तो इन्हें अपनी पसंद के शेप में बना सकते हैं.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर हल्का सा घी या तेल लगाएं. अब तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें और धीमी आंच पर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  • जब टिक्कियां अच्छे से सिक जाएं, तो इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एडिशनल तेल निकल जाए.
  • इन कुरकुरी और स्वादिष्ट आलू पीनट टिक्कियों को आप नारियल की चटनी, धनिया-पुदीना की चटनी या फिर दही के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Dry Fruit Laddu Recipe: बच्चों के मीठा खाने की जिद को करें हेल्दी तरीके से पूरा, बिना चीनी के इस तरह बनाएं ड्राई फ्रूट लड्डू

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola