Masala Maggi Recipe: बारिश की बूंदें और प्लेट में मसाला मैगी, इस तरह झटपट तैयार करें यह टेस्टी रेसिपी!

AI generated image
Masala Maggi Recipe: अगर आप अपने बच्चों के लिए शाम के नाश्ते के दौरान कुछ टेस्टी और यमी बनाना चाहते हैं तो मसाला मैगी से बेहतर शायद ही कुछ और हो. आज हम आपको इसे बनाने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं.
Masala Maggi Recipe: बच्चों और मैगी के बीच का रिश्ता कुछ नया नहीं है. मैगी के लिए बच्चों के अंदर एक अलग प्यार और झुकाव देखने को मिलता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे अगर आप अपने बच्चों को डेली भी परोसें तो वे ना नहीं कहेंगे. ऐसे मेंअगर आप कुछ झटपट बनने वाला और चटपटा खाने का मन बना रहे हैं तो मसाला मैगी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है. खासकर जब बाहर बारिश हो रही हो और कुछ गर्मागर्म खाने का मन हो तो मसालेदार मैगी का स्वाद मूड को और भी फ्रेश कर देता है. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की फेवरेट होती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.
मसाला मैगी के लिए जरूरी चीजें
- मैगी नूडल्स – 1 पैक
- मैगी मसाला – 1 पैक जो आपको मैगी के साथ ही मिलता है
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- तेल – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – 1 कप
- हरा धनिया – सजावट के लिए
ये भी पढ़ें: Aloo Chips Recipe: बरसात के मौसम को बनाएं और भी खास, इस तरह झटपट तैयार करें ये क्रिस्पी चिप्स
ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी
मसाला मैगी बनाने की विधि
- Step 1: एक पैन में तेल डालें और गर्म करें.
- Step 2: इसमें सबसे पहले अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कुछ सेकंड भूनें. फिर कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- Step 3: अब इसमें टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें और सब्जियों को 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक कि वे नरम न हो जाएं.
- Step 4: अब इसमें मैगी नूडल्स और मसाला डालें. ऊपर से 1 कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं.
- Step 5: इसे ढककर 2-3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकने दें जब तक कि नूडल्स पूरी तरह से गल न जाएं और पानी सूख जाए.
- Step 6: गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
- Step 7: मसाला मैगी को गरमागरम ही परोसें. चाहें तो ऊपर से चीज या बटर डालकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं. बच्चों के टिफिन या बारिश में शाम के नाश्ते के लिए यह एकदम बढ़िया ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










