Suji Idli Recipe: 15 मिनट में तैयार होगी हल्की-फुल्की और सॉफ्ट सूजी इडली, जानें बिना झंझट तैयार होने वाली रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Suji Idli Recipe: अगर आप अपने बच्चों को सुबह के नाश्ते में या फिर टिफिन में देने के लिए कुछ हेल्दी और जल्दी तैयार होने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो सूजी इडली आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. चलिए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.

विज्ञापन

Suji Idli Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी, हल्का और जल्दी बनने वाला नाश्ता या टिफिन आइटम ढूंढ़ रहे हैं, तो सूजी इडली आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सूजी यानी रवा से बनने वाली ये इडली सॉफ्ट, फूली-फूली और स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं होती, जिस वजह से आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी इडली बनाने की आसान रेसिपी.

सूजी इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – 1 कप ताजा और खट्टा नहीं होना चाहिए
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • इनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच या बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कटा हुआ हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • कटी हुई हरी मिर्च – 1 ऑप्शनल
  • सरसों के दाने – आधा टीस्पून
  • करी पत्ता – 6–8 पत्तियां
  • घी या तेल – 1 टेबलस्पून तड़के के लिए
  • इडली मोल्ड और स्टीमर

ये भी पढ़ें: Suji Sandwich Recipe: टिफिन में हर दिन मचेगा धमाल! ब्रेड नहीं सूजी से बनाएं बच्चों का फेवरेट सैंडविच

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

सूजी इडली बनाने की विधि

  • एक बाउल में सूजी और दही डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा लेकिन स्मूद बैटर तैयार करें. अब इसमें नमक, कटी हरी मिर्च और धनिया मिलाएं. बैटर को ढककर 10 से15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें. उसमें सरसों के दाने और करी पत्ता डालें. जब सरसों चटकने लगे, तो गैस बंद करें और यह तड़का बैटर में डाल दें. इससे इडली का स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
  • अब बैटर में इनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. जैसे ही झाग उठने लगे, तुरंत इडली मोल्ड में बैटर डालें.
  • इडली मोल्ड को हल्के से तेल लगाकर ग्रीस करें. अब तैयार बैटर को मोल्ड में डालें और पहले से गरम स्टीमर में 10 से 12 मिनट तक मीडियम आंच पर स्टीम करें.
  • इडली के पकने पर उसमें टूथपिक या चाकू डालकर चेक करें. अगर वह साफ बाहर आ जाए तो इडली तैयार है. अब इसे थोड़ा ठंडा करके सांचे से निकाल लें.
  • सूजी इडली को नारियल की चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ गरमागरम सर्व करें. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. यह डिश व्रत, डाइट या हल्के डिनर के लिए भी एकदम परफेक्ट है.

ये भी पढ़ें: Suji Malpua Recipe: मेहनत और सामग्री कम लेकिन स्वाद में उतना ही जबरदस्त, इस तरह आसानी से घर पर बनाएं सूजी का मालपुआ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola