Moongfali Khoya Ladoo Recipe: कम सामग्री में तैयार करें सॉफ्ट और ट्रेडिशनल मूंगफली खोया लड्डू, एक बार बनाएंगे तो बार-बार होगी डिमांड

AI generated image
Moongfali Khoya Ladoo Recipe: मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जबकि इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला खोया लड्डू को रिच और स्वादिष्ट बनाता है. इस मिठाई में तेल और घी का कम इस्तेमाल होता है जिस वजह से यह खाने में भी हल्की भी लगती है.
Moongfali Khoya Ladoo Recipe: अगर आप किसी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए अपने घर पर ही कुछ मीठा और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो मूंगफली खोया लड्डू आपके लिए सबसे बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है. इन लड्डुओं की खासियत होती है कि ये खाने में तो जबरदस्त लगते ही हैं बल्कि इनका जो टेक्सचर होता है वह भी काफी ज्यादा सॉफ्ट और रिच होता है. अगर आपके घर पर अचानक मेहमान आ जाएं तो भी आप इन लड्डुओं को घर पर बना सकते हैं क्योंकि इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. तो चलिए जानते हैं मूंगफली खोया लड्डू बनाने की आसान रेसिपी.
मूंगफली खोया लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- भुना हुआ मूंगफली पाउडर – 1 कप
- खोया/मावा – 1 कप
- पिसी चीनी – आधा कप
- इलायची पाउडर – आधा टीस्पून
- देसी घी – 1 से 2 टेबलस्पून
- बारीक कटे हुए काजू और बादाम – 2 टेबलस्पून या ऑप्शनल
मूंगफली खोया लड्डू बनाने की आसान रेसिपी
- मूंगफली खोया लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को हल्का सा भूनकर ठंडा होने दें. इसके ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर एक हल्का दरदरा पाउडर बना लें. इस बात का ख्याल रखें कि पाउडर पेस्ट न बने, वरना लड्डू का टेक्सचर बदल जाएगा.
- इसके बाद एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी गर्म करें और उसमें खोया डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का गोल्डन होने तक भूनें. जब खोया से हल्की-हल्की खुशबू आने लगे और उसका रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दें.
- इसके बाद भुना हुआ खोया थोड़ा ठंडा होने पर उसमें मूंगफली पाउडर और पिसी चीनी डालें और साथ ही इलायची पाउडर भी मिला दें. आप अगर चाहे तो स्वाद टेस्ट के लिए बारीक कटे हुए काजू और बादाम भी मिक्स कर सकते हैं.
- जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो तो थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बनाएं. अगर आपको मिश्रण सूखा लगे तो 1 चम्मच घी मिलाकर फिर से ट्राई करें.
यह भी पढ़ें: Achari Aloo Masala Recipe: खट्टे-तीखे और चटपटे फ्लेवर वाली ये है आलू की सबसे मजेदार सब्जी, जानें आसन और मजेदार रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




