ePaper

Pudina Pulao Recipe: चावल को दें नया ट्विस्ट, इस सिंपल रेसिपी से फटाफट बना लें पुदीना पुलाव

Updated at : 11 Jan 2026 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
Pudina Pulao Recipe in Hindi

पुदीना पुलाव रेसिपी (Image- AI)

Pudina Pulao Recipe: रोजाना के सिंपल चावल को नया ट्विस्ट देकर आप अपने मुंह का स्वाद बदल सकते हैं. ऐसे में आप पुदीना पुलाव बना सकते हैं. इसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे.

विज्ञापन

Pudina Pulao Recipe: हर रोज एक जैसा खाना खाने के बाद हम कभी कुछ नया डिश खोजते है, ताकि मुंह का टेस्ट बदले. आपने देखा होगा कि बहुत सारे लोग कुछ जल्दी बनाने का या ज्यादा हैवी खाने का मन नहीं है तो फटाफट पुलाव बना लेते हैं. ऐसे में अगर आप वेजिटेबल पुलाव खाकर बोर हो चुके हैं तो पुदीना पुलाव को ट्राई करके देखें. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि खाने वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. इसे आप कुछ मिनटों में बना सकते हैं. तो चलिए इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं.

पुदीना पुलाव बनाने की सामग्री

  • बासमती चावल- 2 कप
  • पुदीना पत्ते का पेस्ट- 1 कप
  • प्याज- 2 (लंबे पतले कटे हुए)
  • दही- आधा कटोरी
  • काजू- 15-20 टुकड़े
  • बादाम- 8-10 टुकड़े
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया- गार्निश के लिए
  • हल्दी पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • बिरयानी मसाला- 1 टेबलस्पून
  • जीरा- 1/2 टेबलस्पून
  • राई- 1/2 टेबलस्पून
  • करी पत्ता- 4-5 पत्ते
  • तेजपत्ता- 2
  • दालचीनी- 2 टुकड़े
  • काली मिर्च- 4-5
  • लौंग- 2-3
  • देसी घी

इसे भी पढ़ें: Paneer Toofani Recipe: नए साल का मजा होगा दोगुना, घर पर झटपट बना लें लाजवाब पनीर तूफानी

पुदीना पुलाव बनाने की विधि

  • पुदीना पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें.
  • अब आप गैस पर प्रेशर कुकर में घी डालकर ड्राई फ्रूट्स भूनकर निकाल लें.
  • फिर थोड़ा घी डालकर उसमें जीरा, राई, तेजपत्ता, करी पत्ता, लौंग, काली मिर्च, हरी मिर्च और दालचीनी को आप तड़का लें.
  • अब प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.
  • इसके बाद पुदीने का पेस्ट डालकर भूनें और फिर सभी मसाले मिक्स कर दें.
  • अंत में दही डालकर मिक्स करके थोड़ा पानी डाल दें.
  • अब भीगे हुए चावल और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • फिर पानी डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
  • अब आप कुकर का ढक्कन खोलकर ऊपर से देसी घी डालें और धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व कर दें.

इसे भी पढ़ें: Dhaba Style Aloo ki Sabzi: अब घर पर उठाएं ढाबा स्टाइल आलू की सब्जी का आनंद, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार

इसे भी पढ़ें: Kashmiri Paneer Recipe: कश्मीरी पनीर से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, बहुत आसान है रेसिपी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola