Kashmiri Paneer Recipe: कश्मीरी पनीर से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, बहुत आसान है रेसिपी

कश्मीरी पनीर रेसिपी (Image - Gemini)
Kashmiri Paneer Recipe: पनीर की सब्जी तो हर किसी का फेवरेट होता है और इसे बनाने का तरीका भी अलग-अलग होता है. यहां आज आपको टेस्टी कश्मीरी पनीर की रेसिपी बताते हैं, जिसे हर कोई पसंद करेगा.
Kashmiri Paneer Recipe: पनीर की सब्जी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो आप पनीर की सब्जी को कई तरीके से बना सकते हैं. पनीर की सब्जी की एक वैरायटी कश्मीरी पनीर भी लोगों को खूब भाता है. अगर आपको पनीर की सब्जी का कोई नया डिश खाना है तो आप इस कश्मीरी पनीर को जरूर ट्राई करके देखें. लाजवाब टेस्ट वाली इस रेसिपी को बनाना बहुत ही सिंपल है,
कश्मीरी पनीर बनाने की सामग्री
- पनीर – 250 ग्राम
- टमाटर – 4
- कश्मीर लाल मिर्च – 1 टी स्पून
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- सौंफ – 1 टी स्पून
- सौंठ पाउडर – 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- हल्दी – 1/2 टी स्पून
- देसी घी – 1 टी स्पून
- काली इलायची – 1
- हरी इलायची – 2
- तेजपत्ता – 1
- हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
- तेल
- नमक – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें: Paneer Toofani Recipe: नए साल का मजा होगा दोगुना, घर पर झटपट बना लें लाजवाब पनीर तूफानी
कश्मीरी पनीर बनाने का तरीका
- कश्मीरी पनीर बनाने के लिए पहले आप पनीर के चौकोर टुकड़े कर लें.
- फिर आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पनीर को तल लें.
- इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करके उसमें हल्दी पाउडर डालकर तला हुआ पनीर भी डाल दें और अलग रख दें.
- फिर आप टमाटर लें और उसके टुकड़े कर लें.
- अब आप मिक्सर में टमाटर के टुकड़े डालकर उसका पेस्ट तैयार करके एक बाउल में रखें.
- फिर आप खड़े मसालों को कूट लें.
- इसके बाद आप एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें.
- घी के पिघलने के बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा और कुटे हुए मसालों को डालकर डालकर भून लें.
- इसके बाद मसालों में टमाटर का पेस्ट और अन्य मसाले मिक्स कर करछी से चलाते हुए भूनें.
- इसे 2-3 मिनट भूनने के बाद इसमें आधा कप पानी डालें और फिर प्यूरी को उबाल लें.
- अब पानी में से पनीर निकालें और उन्हें टमाटर प्यूरी में डालकर 2 -3 मिनट तक उबाल लें.
- अब आपका स्वादिष्ट कश्मीरी पनीर बनकर तैयार है.
- इसके ऊपर आप कटा हरा धनिया डालकर पराठा या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Paneer Posto Recipe: कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का कर रहा है दिल, तो ट्राई करें पनीर पोस्तो
इसे भी पढ़ें: Kadai Paneer Recipe: इस सुपर सिंपल रेसिपी से बनाएंगे कढ़ाई पनीर, तो उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




