Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताई शादी के लिए सही जीवनसाथी चुनने की सटीक राह

Chanakya Niti
Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया कि आज के समय में शादी के लिए सही जीवनसाथी कैसे चुनें.
Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में बताया कि आज के समय में शादी के लिए जीवनसाथी का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए़. एक भक्त ने पूछा कि अच्छे जीवनसाथी की तलाश कैसे की जाए क्योंकि आजकल धोखा बहुत बढ़ गया है और शादी के प्रति डर बना रहता है. इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा, आजकल के बच्चों और युवाओं को चरित्र का महत्व समझ नहीं आता. चरित्रहीनता बहुत बढ़ गई है और ऐसे में गृहस्थ जीवन को सही दिशा में कैसे बढ़ाया जा सकता है.
- आज के समय में एक पवित्र वैष्णव या धर्मनिष्ठ जीवनसाथी मिलना भगवान के ही हाथ में है. इसके लिए तप, भजन और पवित्रता की आवश्यकता होती है. महाराज ने यह भी बताया कि भगवान ही जान सकते हैं कि एक ऐसा जीवनसाथी कैसे मिलेगा जो आपके पुण्य और भजन के परिणामस्वरूप होगा.
- प्रेमानंद महाराज ने इस कठिन समय की ओर इशारा करते हुए कहा, आजकल अधिकांश लोग शराब पीते हैं, संयम से नहीं जीते और चरित्रहीन होते हैं. यदि कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा तो वह लाखों में एक होगा. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अगर व्यक्ति धर्म के अनुसार नहीं चलता तो अच्छा जीवनसाथी मिलना बहुत मुश्किल है.
- उन्होंने अंत में कहा, धर्म के साथ चलने वाले के लिए भगवान जरूर रास्ता बनाएंगे लेकिन यह बहुत कठिन है. अगर भगवान का आशीर्वाद हुआ तो ही यह संभव हो सकता है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी का चरित्र सही नहीं है तो वह कुछ समय तक अच्छा दिखेगा लेकिन अंत में उसकी असलियत सामने आ जाएगी जैसे एक बल्ब जो कुछ समय बाद फ्यूज हो जाता है.
Also Read : Premanand Ji Maharaj Sucess Tips: : अगर आप भी चाहते हैं सफलता, तो अपनाइए प्रेमानंद जी महाराज के बेस्ट टिप्स
यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: बेटी के घर पानी पीना ठीक है या नहीं? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




