Personality by Eyes Colour: आंखें भी होती है दिल की जुबां, आंखों के रंगों से जानें कैसा है आपका व्यवहार

Published by :Shaurya Punj
Published at :07 Jul 2023 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
Personality by Eyes Colour: आंखें भी होती है दिल की जुबां, आंखों के रंगों से जानें कैसा है आपका व्यवहार

Personality by Eyes: हर एक इंसान की आंखें कई आकार और रंगों की होती हैं. जैसे गहरी और लाल, नीली, काली आदि. सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि आंखों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. तो आइए जानते हैं आपके बारे में क्या कहती हैं आपकी आंखे.

विज्ञापन
undefined

आंखों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. तो आइए जानते हैं आपके बारे में क्या कहती हैं आपकी आंखे.

undefined

गहरी भूरी
अगर आपकी आंखें गहरी भूरी रंग की हैं तो आप पैदाइशी लीडर हैं. आपकी यह क्वालिटी आपको बहुत कॉन्फिडेंट और दूसरों से अलग बनाती है. लोग आप पर विश्वास रखते हैं और आप पर निर्भर रहते हैं क्योंकि आप दयालु व्यक्तित्व के हैं और सबकी मदद करना पसंद करते हैं.

undefined

काली आंखें
काली आंखें बहुत कम लोगों की होती है. जिन लोगों की आंखें पूरी तरह से काली होती हैं, वे लोग काफी जिम्मेदार और भरोसेमंद होते हैं. ऐसे लोगों पर भरोसा किया जा सकता है क्योंकि ये लोग धोखा देना पसंद नहीं करते. हालांकि, काली आंख वाले लोग रहस्यमयी हो सकते हैं.

undefined

हरी आंखें
हरी आंखों वाले लोग बुद्धिमान, उत्साहित और जीवंत स्वभाव के होते हैं. वे हर काम जोश के साथ करते हैं और खूबसूरत होते हैं. ऐसे लोग बेहद ईष्यालु भी होते हैं.

undefined

हेजल रंग
जिन लोगों की आंखें हेजल रंग की होती हैं वह बहुत सकारात्मक स्वभाव के होते हैं. इन्हें अपनी जिंदगी में एडवेंचर बहुत पसंद है लेकिन रूटीन लाइफ फॉलो करना इन्हें नापसंद है. ऐसे लोग अपनी जिंदगी में बहुत बोल्ड और हिम्मत वाले होते हैं. लेकिन ऐसे लोग अपने राज को दूसरों से छुपा कर रखते हैं.

undefined

नीली आंखें
हरी और काली आंख वालों की तरह नीली आंख वाले लोगों की संख्या भी काफी कम होती है. ये लोग भी अपनी आंखों की वजह से दिखने में काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं. नीली आंख वाले लोगों का दिमाग काफी शांत और तेज होता है. ऐसी आंख वाले लोग रिश्तों को पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola