Astrology, Emotional Zodiac Signs: बेहद इमोशनल होते हैं इन राशियों के जातक, कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल
Guru Gochar 2025
Astrology, Emotional Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र किया है जो बहुत भावुक और संवेदनशील होती हैं. हद से ज्यादा भावुक होना इनके लिए मुसीबत भी बन जाता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
Astrology, Emotional Zodiac Signs: हर व्यक्ति का स्वभाव दूसरे से अलग होता है. कुछ लोग हंसमुख एवं खुले मिजाज के होते हैं तो वहीं कुछ लोग बहुत ही गुस्सैल, कुछ लोग खुले मिजाज के होते हैं तो कुछ लोग बेहद ही शांत और गंभीर होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र किया है जो बहुत भावुक और संवेदनशील होती हैं. हद से ज्यादा भावुक होना इनके लिए मुसीबत भी बन जाता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
https://www.instagram.com/reel/Cpy2HO7jBpZ/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
अगर आप कभी किसी वृष राशि के साथ रिश्ते में हैं, तो आप जरूर ये जानते होंगे कि वे आपके लिए कितने समर्पित और प्यार करने वाले होते हैं. वे अपने रिश्ते के लिए काफी वफादार होते हैं इसलिए ब्रेकअप के बाद भी वे आपके जीवन से बाहर नहीं निकल पाते.
कर्क राशि चंद्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग बेहद ही भावुक होते हैं। ये लोग अपने साथी और स्वयं से जुड़े लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं और उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन ये हर छोटी बात को लेकर परेशान और दुखी हो जाते हैं
सिंह राशि के जातकों को काफी भावुक माना जाता है. ये दूसरों को खुश कर खुद को दुख पहुंचा लेते हैं. सिंह राशि वाले अपने रिश्ते को पूरे दिल से निभाते हैं. इन लोगों झूठे और धोखेबाज लोग पसंद नहीं आते हैं. अगर कोई अपना इनसे छल करता है तो ये बुरी तरह आहत होते हैं.
मीन राशि के जातक खुद को चाहे कितना भी सख्त और मजबूत दिखाने की कोशिश करें लेकिन वे अंदर से बहुत नरम दिल वाले होते हैं. उन्हें छोटी-छोटी बातें भी दुखी कर देती हैं लेकिन बड़े दुखों को भी वे हंसते-हंसते सह जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










