ePaper

Parenting Tips: भूलकर भी अपने बच्चों को न जाने दें इन लोगों के पास, बचपन और जवानी दोनों होगा बर्बाद

Updated at : 06 Jun 2025 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
parenting tips

AI generated image

Parenting Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का बचपन और उनकी जवानी सुरक्षित रहे तो ऐसे में आपको गलती से भी उन्हें इन लोगों के पास न जाने दें. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपके बच्चे के पूरे जीवन को बर्बाद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश सही तरीके से हो यह हर पैरेंट के लिए काफी जरूरी हो जाता है. एक गलत कदम और उसका काफी बुरा असर बच्चों के दिल-दिमाग और उनके जीवन पर पड़ता है. अक्सर जब बच्चे छोटे होते हैं या फिर ग्रोइंग फेज में होते हैं तो हम उन्हें दूसरों से मिलने देते हैं ताकि वह सबसे मिलना-जुलना सीख सके और उसमें समझ डेवलप हो. हम इस बात का ख्याल रखना भूल जाते हैं कि हमारे बच्चों का दिमाग काफी कोमल होता है जिस वजह से अगर वे गलती से भी गलत संगति में पड़ जाते हैं तो इसका उनके जीवन पर काफी निगेटिव असर पड़ सकता है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे इस समय ग्रोइंग फेज में हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको अपने बच्चों को हमेशा ही दूर रखना चाहिए. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जो आपके बच्चे को दिखाए नीचा

अगर आपके परिवार में या फिर आपके बच्चे के फ्रेंड सर्किल में कोई ऐसा है जो उसे हमेशा ही नीचा दिखाते रहते हैं तो आपको अपने बच्चे को हेमशा ही उससे दूर रखना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे काफी ज्यादा टॉक्सिक होते हैं और इनका ध्यान हेमशा आपके बच्चे में कमियां ढूंढने में लगा रहता है. जब आप इस तरह के लोगों के साथ अपने बच्चे को छोड़ देते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस पूरी तरह से खत्म हो जाता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

जिनकी बोली और व्यवहार गलत हो

आपको यह बात मालूम होनी चाहिए कि आपके बच्चे अपने आस-पास हो रही चीजों को काफी जल्दी सीख लेते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि आपको कभी भी अपने बच्चे को ऐसे लोगों के साथ नहीं रहने देना चाहिए जिनका व्यवहार या फिर जिनकी बोली सही नहीं है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे हेमशा लड़ाई-झगड़े और गाली-गलौच करने के लिए तैयार रहते हैं. आपको हमेशा अपने बच्चे को इस तरह के लोगों से दूर रखना चाहिए.

जो आपके बच्चे से हो रहे हों ओवर फ्रेंडली

आजकल आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते अगर बात आती है आपके बच्चों पर और उनकी सेफ्टी पर. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे किसी ऐसे के साथ रह रहें हैं जो उनके प्रति जरूरत से ज्यादा फ्रेंडली है तो आपको अपने बच्चे को इनसे दूर रखना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपके बच्चों की मासूमियत का गलत फायदा उठा सकते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो अपने बच्चों को सही और गलत चीजों के बारे में बताना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अपने बच्चों को यह भी बताएं कि अगर कोई उन्हें गलत तरीके से छू रहा है या फिर गलत चीजें दिखा रहा है तो तुरंत आकर आपसे कहे.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: सोने से पहले बच्चों से कही गयी ये बातें उनके दिमाग को कर देती हैं डैमेज, कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं कह रहे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola