Parenting Tips: भूलकर भी मेहमानों के सामने बच्चों से न कहें ये बातें, रिश्ते में आएगी कड़वाहट

healthy parenting advice
Parenting Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी अपने बच्चों से मेहमानों के सामने नहीं कहना चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.
Parenting Tips: हमारी छोटी-छोटी बातों का असर हमारे बच्चों के दिल और दिमाग पर काफी ज्यादा पड़ता है. यहीं कारण है कि जब हमारे घर पर बच्चे होते हैं तो हमें कोई भी काम काफी ज्यादा सोच और समझकर करना चाहिए. एक छोटी से गलती और इसका काफी बुरा प्रभाव बच्चों के मन पर और इस रिश्ते पर पड़ सकता है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों से मेहमानों के सामने कभी भी न कहना चाहिए और न करना चाहिए. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
फिजिकल अपीयरेंस पर कमेंट
अगर आपके घर पर मेहमान आए हुए हैं तो आपको कभी भी उनके सामने अपने बच्चों को उनके फिजिकल अपीयरेंस को लेकर नहीं टोकना चाहिए. जब आप अकेले में ये फिर दूसरों के सामने ऐसा करते हैं तो उनके आत्मसम्मान को काफी चोट पहुंचती है. अगर आपके बच्चे फिजिकली फिट नहीं है तो ऐसे में आप उनका मजाक उड़ाए बिना उन्हें जिम या फिर योगा के लिए मोटिवेट कर सकते हैं.
पैरेंटिंग से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें
Also Read: Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें
Also Read: Parenting Tips: तेरह साल की उम्र से पहले आने बच्चों को सिखाएं ये चीजें
पढ़ाई को लेकर न दिखाएं नीचा
अक्सर जो माता-पिता होते हैं वे यह गलती कर ही देते हैं. जब भी घर पर मेहमान आते हैं तो वे अपने बच्चों से उनके पढ़ाई में खराब परफॉर्मेंस को लेकर बातें कहने लगते हैं. बता दें जब आप ऐसा करते हैं तो उनका मन निराश हो जाता है और वे हार मानने लग जाते हैं. अगर आपका बच्चा पढ़ाई में अच्छा नहीं है तो आपको इसके पीछे का कारण पता लगाना चाहिए. एक बार कारण पता चल जाए तो फिर आप उसकी मदद कर सकते हैं.
दूसरे बच्चों से न करें तुलना
अगर आपके घर पर मेहमान आए हुए हैं तो आपको कभी भी उनके सामने अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चों को काफी बुरा लगता है और उनके अंदर एक हीन भावना उत्त्पन्न हो जाती है. कई बार उन्हें ऐसा भी लगने लगता है कि वे किसी काम के नहीं हैं.
Also Read: Parenting Tips: अनहेल्दी खाकर बार-बार बीमार पड़ रहे बच्चे? इस तरह डालें हेल्दी खाने की आदत
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




