Parenting Tips: बच्चे नहीं कर रहे किसी की इज्जत? इस तरह से सिखाएं अच्छे से बर्ताव करना

Updated:
विज्ञापन
parenting tips

pic credits: unsplash

Parenting Tips: अगर आपके बच्चे आपके साथ बदतमीजी से पेश आ रहे हैं या फिर आपकी बातों को नहीं मान रहे हैं तो आपको इन तरीकों से उन्हें सभी की इज्जत करना सिखाना चाहिए.

विज्ञापन

Parenting Tips: छोटे बच्चे थोड़े जिद्दी तो कई बार थोड़े मूडी भी होते हैं. यहीं कारण है कि कई बार वे किसी से भी सही से व्यवहार नहीं करते है और बदतमीजी पर उतर आते हैं. जब आपके बच्चे आपकी बातों को नहीं मानते हैं और बदतमीजी पर उत्तर आते हैं तो ऐसे में आप उनपर गुस्सा करने लगते हैं और डांटकर सुधारने की कोशिश करते हैं. बता दें आपके गुस्सा करने से चीजें बदलेंगी नहीं बल्कि आपका बच्चा और भी ज्यादा ढीठ हो जाएगा. अगर आप बच्चों को सही चीजें सिखाना चाहते हैं तो आपके अंदर खुद भी काफी ज्यादा पेशेंस होना चाहिए. बिना पेशेंस के आप अपने बच्चे को कुछ भी नहीं सिखा सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे जिद्दी और बद्तमीज हो गए हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप अपने बच्चे को सही व्यवहार और बर्ताव करना सिखा सकते हैं.

खुद भी अपनाएं अच्छी आदतें

अगर आप अपने बच्चों को अच्छी आदतें सिखाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको खुद भी अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि आप जो भी करते हैं आपके बच्चे उससे ही चीजों को सीखते हैं. जब आप लोगों के साथ अच्छे से व्यवहार करते हैं तो आपके बच्चे भी ऐसा करना सीख जाते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

गुस्से से नहीं, प्यार से समझाएं

अगर आपका बच्चा आपसे गलत तरीके से या फिर बदतमीजी से बात कर रहा है तो आपको उसे बिना गुस्साए लेकिन प्यार से समझाना चाहिए. उसे यह बात समझाएं कि जब वह दूसरों से अच्छे से बात करता है तो सामने वाले पर उसका क्या असर पड़ता है.

धैर्य रखें

अगर आप अपने बच्चे की गलतियों पर हर बार उसे डांटना शुरू कर देंगे तो वह आपकी बातों को नजरअंदाज करना शुरू कर देगा. आपको अपने बच्चे को काफी धैर्य रखकर यह समझाना चाहिए कि आखिर दूसरों की इज्जत करना जरूरी क्यों है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर देती हैं आपकी ये गलतियां, बचपन भी हो जाता है खराब

अच्छे व्यवहार की करें तारीफ

जब आपका बच्चा दूसरों से अच्छे से बर्ताव या फिर व्यवहार करे तो उसकी तारीफ करना न भूलें. जब आप ऐसा करेंगे तो उसे खुशी होगी और वह जीवन में आगे भी हमेशा ऐसा ही करता रहेगा.

सही और गलत के बीच अंतर

आपको अपने बच्चे को यह बात जरूर सिखानी चाहिए कि आखिर अच्छा और बुरा व्यवहार होता क्या है. अगर आपका बच्चा गलत बर्ताव कर रहा है तो उसे सही रास्ता दिखाना न भूलें. जब आप उसे सही तरीके से सिखाना शुरू कर देंगे तो वह चीजों को याद रखेगा और इन्हें सीखेगा भी.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे इन गलतियों की वजह से बन जाते हैं मां-बाप के दुश्मन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola