Parenting Tips: समाज के सामने जमकर होगी बेइज्जती अगर बच्चे की परवरिश के दौरान इन बातों का नहीं रखा ख्याल

AI generated image
Parenting Tips: अगर आप चाहते हैं कि समाज के सामने आपकी बेइज्जती न हो तो ऐसे में बच्चों की परवरिश के दौरान इन बातों का ख्याल आपको जरूर रखना चाहिए. ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको दुनिया के सामने बेइज्जत होने नहीं देती है.
Parenting Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं खासतौर पर जिनकी उम्र 5 से 10 साल के बीच हो तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको अपने बच्चे की परवरिश के दौरान जरूर रखना चाहिए. अगर आप इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं तो आपको कई बार दुनिया के सामने बुरी तरह से बेइज्जत भी होना पड़ता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
बच्चों के सामने भाषा का रखें ख्याल
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अपनी बेइज्जती दुनिया के सामने न कराए तो ऐसे में आपको उसके सामने अपनी भाषा का ख्याल जरूर रखना चाहिए. जब आप उनके सामने एक सभ्य भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो वे भी ऐसा ही करते हैं वहीं, एक असभ्य भाषा का प्रयोग उन्हें भी ऐसी ही भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है.
पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित
मोबाइल और टीवी से खुद भी रहें दूर
अक्सर माता-पिता खुद पूरे दिन मोबाइल या फिर टीवी के सामने बैठे रहते हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे ऐसा न करें. आपका ऐसा सोचना काफी गलत हो सकता है. आपके बच्चे जब आपको टीवी या मोबाइल में लगे हुए देखते हैं तो खुद भी ऐसा ही करते हैं.
शिष्टाचार और अनुशाशन
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अनुशाशन और शिष्टाचार का पालन करें तो आपको खुद भी ऐसा ही करना चाहिए. जब आप खुद एक अच्छा व्यवहार रखते हैं तो आपके बच्चे भी ऐसा ही करते हैं.
गलती करें तो डांटने से बचें
अगर आपके बच्चे गलती करते हैं और आप उन्हें डांटने लग जाते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. उन्हें डांटने से अच्छा है कि आप उन्हें सही और गलत के बीच का अंतर समझाएं और उनके साथ धैर्य से पेश आएं.
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: होमवर्क से दूर भाग रहा बच्चा? इस तरह करें उसे मोटिवेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




