ePaper

Parenting Tips: जीवनभर आपकी इज्जत करने से पीछे नहीं हटेगा आपका बच्चा, आज ही अपनी इन आदतों में कर लें सुधार

Updated at : 16 Jun 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
parenting advice

AI generated image

Parenting Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जीवनभर आपकी इज्जत करे तो ऐसे में आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके और आपके बच्चे का रिश्ता भी मजबूत होता है.

विज्ञापन

Parenting Tips: आपके बच्चे जिंदगीभर आपकी इज्जत करें इसके लिए आपको इसकी तैयारी उनके बचपन के समय से ही शुरू कर देनी चाहिए. जब आपके बच्चे आपकी इज्जत करते हैं या फिर आपकी बातों को मानते हैं तो ऐसे में यह आपके लिए एक गर्व की बात होती है और साथ ही जब दूसरे आपके बच्चों को आपकी इज्जत करते देखते हैं तो उन्हें ख़ुशी के साथ ही आश्चर्य भी होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके सुधार लेनी चाहिए. जब आप इन आदतों को समय रहते सुधार लेते हैं तो आपके बच्चे जीवन के हर कदम पर आपकी इज्जत करते हैं. चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गुस्से का करें त्याग

आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने बच्चों के सामने जितना हो सके अपने गुस्से और चिड़चिड़ाहट को हो सके कंट्रोल में रखें. अगर आप अपने बच्चों के सामने गुस्सा करते हैं तो वे भी ऐसा ही सीखते हैं और आगे चलकर गुस्सैल ही बन जाते हैं. अगर आप चाहते हैं आपके बच्चे के साथ ऐसा न हो तो आपको उनसे धैर्य और प्यार से पेश आना चाहिए.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

फैसला लेने का दें मौका

आपको गलती से भी अपने बच्चों पर अपने फैसलों को नहीं थोपना चाहिए. कई बार आपको खुद उन्हें भी उनके जीवन से जुड़े फैसले लेने का मौका देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उनके अंदर फैसला लेने की काबिलियत बेहतर होती चली जाती है और उसका खुद पर भरोसा भी बेहतर हो जाता है. जब आप उनके फैसलों की इज्जत करेंगे तो वे आपके प्रति ज्यादा कृतज्ञ रहेंगे.

पॉजिटिव डिसिप्लिन सबसे बेहतर

बच्चे गलती करते ही हैं और ऐसे में पैरेंट्स सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वे उन्हें सजा देने लगते हैं. अगर आपके बच्चे गलती कर रहे हैं तो आपको उन्हें डांटने की जगह पर उन्हें प्यार से समझना चाहिए कि उन्होंने क्या गलती की है. जब आप उन्हें सही तरीके से बातों को समझाते हैं तो वे चीजों को बेहतर तरीके से सीखते हैं और जीवन में अपनाते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आप दोनों के बीच का रिश्ता भी मजबूत होता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: आपकी ये आदतें आपके बच्चों को कभी नहीं होने देते हैं सफल, जीवन के हर कदम में होता है हार से सामना

बच्चों के साथ बिताएं समय

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे आपको और आप उन्हें बेहतर तरीके से समझें तो आपको उनकी बातों को सुनना चाहिए और उनके साथ समय भी बिताना चाहिए. जब आप उनकी बातों को सुनते हैं तो उन्हें लगता है कि आपके जीवन में वे भी मायने रखते हैं. इसके अलावा जब आप उनकी बातों को सुनते हैं तो उनका खुद पर भरोसा भी बढ़ता है.

खुद भी बनें एक बेहतर इंसान

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि बच्चे अपने आसपास जो देखते हैं वहीं सीखते हैं. अगर आप डिसिप्लिन में रहते हैं या फिर एक ईमानदार व्यक्ति की तरह पेश आते हैं तो वे भी ऐसा ही करते हैं. जब आपके बच्चे आपको जीवन में बेहतर करते देखते हैं तो वे भी ऐसा ही करते हैं. अगर आप उनकी इज्जत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको खुद भी एक बेहतर इंसान बनने पर फोकस करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे हो जाएंगे बर्बाद अगर मान ली उनकी ये जिद, देर होने से पहले जरूर जान लें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola