Parenting Tips: बच्चों में कूट-कूटकर आत्मविश्वास भर देती हैं माता-पिता की ये आदतें, सफलता हर मोड़ पर चूमने लगती है कदम

Updated at : 28 Apr 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
parenting tips

pic credits: pexels

Parenting Tips: आज हम आपको माता-पिता की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी वजह से उनके बच्चों में कभी भी आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे में कॉन्फिडेंस का होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब एक बच्चे में आत्मविश्वास होता है तो वह बाकि दूसरों से बेहतर परफॉर्म करता है और साथ ही चुनौतियों का भी बिना डरे सामना करता है. यह एक मुख्य कारण है कि पैरेंट्स को हमेशा ही अपने बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की हमेशा ही कोशिश करते रहना चाहिए. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने बच्चे में कॉन्फिडेंस को बूस्ट करना चाहते हैं. आज हम आपको माता-पिता की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से उनके बच्चे में कॉन्फिडेंस काफी हद तक बूस्ट हो सकता है. चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बच्चों की तारीफ करना

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे में कॉन्फिडेंस बूस्ट हो तो ऐसे में आपको उसकी छोटी से छोटी उपलब्धि पर उसकी सराहना जरूर करनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उनका खुद पर भरोसा बढ़ जाता है और साथ ही वे जीवन में बेहतर करने के लिए मोटिवेटेड रहते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

बच्चों को सुनें और समझें

अक्सर माता-पता अपने कामों के बाद अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और उनकी बातों को भी सुन और समझ नहीं पाते हैं. आपको कभी भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे में आत्मविश्वास बढ़े तो आपको उसकी सभी बातों को ध्यान से सुनना और समझना चाहिए.

उनको खुद फैसले लेने की आजादी दें

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों में कॉन्फिडेंस बढ़े तो आपको उन्हें खुद कुछ चीजों के फैसले लेने की आजादी देनी चाहिए. चाहे वह कपड़ों का चुनाव करना हो या फिर उन्हें क्या खाने की इच्छा है इस बात का फैसला उन्हें खुद ही करने दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे खुद को समझते भी हैं और खुद पर काबू पाना भी सीख जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने पापा से क्यों सबसे ज्यादा प्यार करती हैं बेटियां? कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

बच्चों को सौंपे जिम्मेदारी

अगर आप अपने बच्चे में कॉन्फिडेंस को बढ़ावा देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उन्हें कई तरह की छोटी और बड़ी जिम्मेदारिआं सौंपनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो देखते ही देखते उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है.

अपनी बातों को रखने की दें आजादी

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे में कॉन्फिडेंस बढ़े तो आपको उन्हें अपनी बातों को आपके सामने रखने की आजादी जरूर देनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो वे दूसरों के सामने भी अपनी बातों और भावनाओं को रखना सीख जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्यों बिगड़ जाते हैं आपके बच्चे? जानें चौंकाने वाले कारण

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola