Paneer Pasanda Recipe: पनीर पसंदा ऐसे करें तैयार,पड़ोसी भी रेसिपी पूछने को हो जाएंगे मजबूर
Published by : Shinki Singh Updated At : 07 Apr 2025 4:50 PM
Paneer Pasanda Recipe: चाहे वह पार्टी हो, त्योहार हो या फिर कोई खास दिन पनीर पसंदा सभी का दिल छूने के लिए परफेक्ट डिश है.
Paneer Pasanda Recipe: पनीर पसंदा लाजवाब और स्वादिष्ट डिश है. जो हर उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. जब भी किसी खास मौके पर आप इसे तैयार करते हैं, इसका स्वाद और कुरकुरापन हर किसी के मुंह में पानी ला देता है.आज हम आपको बताएंगे पनीर पसंदा की ऐसी रेसिपी बताएंगे कि आपका पड़ोसी भी आपकी रेसिपी पूछने को मजबूर हो जाएगा.
सामग्री
- पनीर – 250 ग्राम
- प्याज – 2 मध्यम आकार के
- टमाटर – 2 मध्यम आकार के
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- काजू – 1/4 कप
- किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
- गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- क्रीम – 2 बड़े चम्मच
- नमक स्वादानुसार
विधि
- पनीर को तिकोने टुकड़ों में काट लें.
- एक बाउल में मैश किया हुआ पनीर, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, काजू और किशमिश मिलाएं.
- पनीर के टुकड़ों को बीच में से काटकर यह मिश्रण भरें.
- एक बैटर बनाए.
- अब पनीर के टुकड़ों को बैटर में डुबाकर हल्का फ्राई करें.
- एक पैन में तेल गरम करें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें.
- अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भूनें.
- टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को कुछ देर तक पकाएं.
- अब इस ग्रेवी में क्रीम मिलाए.
- पनीर के फ्राई टुकड़ों को ग्रेवी में डालें.
- कुछ देर पकाएं और धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम परोसें.
Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










