ePaper

Paneer Momo: घर पर चाहिए स्ट्रीट फूड वाला टेस्ट, बनाएं पनीर मोमोज

Updated at : 08 Jun 2025 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
paneer momo

paneer momo recipe ( AI generated image)

Paneer Momo: अगर आप भी स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं और घर पर इसका मजा लेना चाहते हैं तो आप पनीर मोमो को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी का फ्लेवर भी बिल्कुल मार्केट में मिलने वाले मोमो की तरह है.

विज्ञापन

Paneer Momo: दिन भर की थकावट को दूर करने और माइंड को रिफ्रेश करने के लिए लोग शाम के टाइम में अक्सर बाहर टहलने के लिए जाते हैं. शाम के वक्त में मौसम अगर सुहावना हो तो कुछ टेस्टी खाने का मन करता है. ऐसे में अगर गरमागरम मोमोज मिल जाए तो बात बन जाती है. कई बार लोग बाहर का खाना प्रेफर नहीं करते. ऐसी स्थिति में आप घर पर पनीर मोमो बना सकते हैं. टमाटर और मिर्च की चटनी के साथ इसे सर्व करें. 

पनीर मोमोज बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा- 1 कप 
  • पनीर- 1 कप 
  • तेल
  • नमक- स्वादानुसार  
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ  
  • हरा प्याज- बारीक कटा हुआ 3 बड़े चम्मच  
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच  
  • अदरक- एक छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ  
  • लहसुन- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

यह भी पढ़ें- Onion Rings Recipe: स्नैक्स टाइम को बनाएं स्पेशल, प्याज से तैयार करें ये खास रेसिपी

पनीर मोमोज बनाने की विधि ( Paneer Momo Recipe)

  • पनीर मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथे. एक बड़े बाउल में मैदा लें. इसमें थोड़ा नमक और एक चम्मच तेल डालकर आटा गूंथ लें. अब आटे को ढककर रेस्ट करने के लिए रख दें. इसे करीब 15 से 20 मिनट तक के लिए रेस्ट पर रखें. 
  • अब बारी आती है फिलिंग बनाने की. फिलिंग तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें और इसमें बारीक कटा प्याज को डाल दें. अब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक को डालकर फ्राई करें. अब इसमें शिमला मिर्च को भी डाल दें. आप चाहे तो इसमें अपने पसंद की और भी सब्जी को डाल सकते हैं. 
  • जब ये पक जाए तो इसमें आप पनीर को डालें. नमक, सोया सॉस और काली मिर्च को मिक्स करें. एक मिनट के बाद गैस से हटा दें. इसके ऊपर बारीक कटे हुए प्याज के पत्ते को डालें. 
  • अब मोमो बनाने के लिए आप आटे से छोटे बॉल लें और इसे पतला बेलें. बीच में पनीर स्टफिंग को रखें और इसे मोमो का शेप दें. इस तरह से सारे मोमो को तैयार कर लें. 
  • अब एक स्टीमर में पानी डालें और गर्म करें. स्टीमर के प्लेट के ऊपर तेल लगाएं और इसके ऊपर मोमो को रखें. इसे आपको 10-15 मिनट के लिए स्टीम करना है. स्टीम करने के बाद इसे निकाल लें और टमाटर और मिर्ची की चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Veg Stuffed Chilla: स्टफ्ड चीला है हेल्दी ब्रेकफास्ट का नया ऑप्शन, इस आसान विधि से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Homemade Poha Chivda: चाय के साथ बनाएं हल्का-फुल्का चिवड़ा नमकीन, स्वाद ऐसा की हमेशा रहे याद

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola