Palak Rava Dosa Recipe: दिन की शुरुआत करें टेस्टी पालक रवा डोसा के साथ, इस तरीके से बनाएं

Updated:
विज्ञापन
palak rava dosa image

palak rava dosa image ( AI Image)

Palak Rava Dosa Recipe: पालक रवा डोसा एक ऐसा नाश्ता है जिसे आप सुबह में जल्दी से बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक रवा डोसा की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Palak Rava Dosa Recipe: डोसा को कई लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी नाश्ते में झटपट से डोसा बनाना चाहते हैं तो आप पालक रवा डोसा को बना सकते हैं. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें जिससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. सुबह में आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं और टिफिन में भी आप इसे ले जा सकते हैं. आइए जानते हैं पालक रवा डोसा को तैयार करने का आसान तरीका. 

पालक रवा डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रवा (सूजी)- आधा कप
  • चावल का आटा- 1 कप
  • पालक का पेस्ट- 1 कप
  • हरी मिर्च- 1
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच

पालक रवा डोसा को कैसे तैयार करें?

  • पालक रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को साफ कर लें. इसे पानी में थोड़ी देर उबाल लें और फिर ठंडा होने के बाद मिक्सी जार में डालें. अब आप इसमें हरी मिर्च को डालें और पीस लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में सूजी और चावल का आटा को डालें. अब आप इसमें एक कप पालक के मिश्रण को डाल दें. 
  • अब आप इसमें अदरक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक को मिलाएं. आप पानी को भी मिला दें और 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आप एक तवा को गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. अब आप घोल को अच्छे से मिला लें. इस घोल को आपको थोड़ा पतला रखना है. एक बड़े चम्मच से घोल को तवे पर पतला फैलाएं. अब किनारों पर थोड़ा तेल डालें और धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेंक लें. आपका पालक रवा डोसा तैयार है.

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola