ePaper

Shani Jayanti 2021 पर भूल कर भी न करें शनि देव को क्रोधित करने वाले ये काम, जानें आज क्या करना होगा लाभकारी

Updated at : 10 Jun 2021 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Shani Jayanti 2021 पर भूल कर भी न करें शनि देव को क्रोधित करने वाले ये काम, जानें आज क्या करना होगा लाभकारी

सूर्यपूत्र शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है. करीब 148 साल बाद शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण लगने वाला है. 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण, वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा. हालांकि, भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. ऐसे में विशेष सावधानियां बरतनी की जरूरत नहीं है. बावजूद इसके कुछ कार्य शनिदेव को क्रोधित कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस दिन क्या करें क्या नहीं...

विज्ञापन

सूर्यपूत्र शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है. करीब 148 साल बाद शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण लगने वाला है. 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण, वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा. हालांकि, भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. ऐसे में विशेष सावधानियां बरतनी की जरूरत नहीं है. बावजूद इसके कुछ कार्य शनिदेव को क्रोधित कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस दिन क्या करें क्या नहीं…

दरअसल, धार्मिक मामले के जानकार पंडितों की मानें तो सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान की आराधना जरूर करनी चाहिए. साथ ही साथ घर में पड़ी खाद्य सामग्री में कुशा या तुलसी पत्ते डाल देने चाहिए. यह दिन श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान के लिए बेहतर है. इस दिन जरूरतमंदों और निर्धनों के बीच राशन वितरित करें, पौधे लगाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें.

शनि जयंती का शुभ मुहूर्त

  • शनि जयंती शुभ मुहूर्त आरंभ: 9 जून की देर रात्रि, 2 बजकर 25 मिनट से

  • शनि जयंती शुभ मुहूर्त समाप्त: 10 जून की सुबह 4 बजकर 24 मिनट तक

सूर्य ग्रहण का समय

  • सूर्य ग्रहण समय आरंभ: 10 जून, गुरुवार की दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से

  • सूर्य ग्रहण समय आरंभ: 10 जून, गुरुवार की शाम 6 बजकर 41 मिनट तक

शनिदेव के प्रकोप से बचना है तो भूल कर भी न करें ये काम

  • किसी का दिल दुखाने से परहेज करें, दूसरे का बुराई करने से बचें

  • शराब पीने या जुआ सट्टा खेलने की आदत है तो शनि जयंती पर छोड़ दें

  • झूठी गवाही देने से बचें

  • ब्याज पर पैसे न लगाएं

  • स्त्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने से बचें

  • बुजुर्गों का अपमान करने की भूल ना करें.

Also Read: Shani Jayanti 2021 के दिन भूल कर न करें ये 8 काम, वरना इनके क्रूर रूप का करना पड़ेगा सामना, परिवार से लेकर जॉब तक में खड़ी हो सकती है मुसीबतें
Also Read: Surya Grahan 2021 In India Date And Time: आज कुल 5 घंटे के लिए लगेगा सूर्य ग्रहण, दिखेगा भारत के इन दो स्थानों में, जानें ग्रहण से पहले और बाद में क्या बरतें सावधानी
शनि जयंती के दौरान क्या करना लाभकारी

  • भगवान भैरव को कच्चे दूध अर्पित करें.

  • संभव हो तो कौवे को रोटी खिलाएं.

  • गरीब-जरूरतमंदों की सेवा करें,

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंदिर में इस चालीसा को दान भी करें.

  • शनिदेव की वस्तुएं जैसे सरसों तेल, काली गाय, काले जूते, लोहा, उड़द दाल, काले कंबल इत्यादि का दान करें.

  • शनि मंत्रों का जाप करें

    ॐ शं शनैश्चराय नम:।

    ॐ निलांजन समाभासम रविपुत्रम यमाग्रजंम।

    छायामार्तंड संभूतम तमः नमामि शनेश्चरम।

Also Read: Shani Jayanti 2021 के दिन भूल कर न करें ये 8 काम, वरना इनके क्रूर रूप का करना पड़ेगा सामना, परिवार से लेकर जॉब तक में खड़ी हो सकती है मुसीबतें

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola