शाम का स्नैक हो या बच्चों का टिफिन, ओट्स-बेसन चीला रोल है परफेक्ट विकल्प, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाए फैन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Jan 2026 6:56 AM
प्लेट में सजी ओट्स-बेसन चीला रोल, Pic Credit- Chatgpt
Oats Besan Cheela Roll: अगर आप शाम के वक्त कुछ हेल्दी और चटपटा खाना चाहते हैं, तो ओट्स–बेसन चीला रोल एक बेहतरीन विकल्प है. यह 20-25 मिनट में तैयार हो जाता है और बच्चों के टिफिन से लेकर शाम के स्नैक्स तक के लिए भी परफेक्ट है.
Oats Besan Cheela Roll: ठंड के मौसम में शाम के वक्त अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन बाहर के तले-भुने स्नैक्स सेहत पर भारी पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर ही हेल्दी, टेस्टी और पेट भरने वाला स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो ओट्स–बेसन चीला रोल एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी एक और खासियत है कि ये 20-25 मिनट में आसानी से बन जाता है. ऐसे में यह सुबह में बच्चों की टिफिन के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है. इसका स्वाद ऐसा होता है कि ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.
क्यों खास है ओट्स–बेसन चीला रोल
ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है, जबकि बेसन प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. दोनों को मिलाकर बना चीला रोल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शाम की भूख को भी लंबे समय तक शांत रखता है.
ओट्स–बेसन चीला रोल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- ओट्स- 1 कप (मिक्सर में दरदरा पीस लें)
- बेसन- ½ कप
- प्याज- बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च / गाजर- बारीक कटी
- हरी मिर्च- स्वादानुसार
- अदरक- कद्दूकस किया हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी, जीरा पाउडर- थोड़ा सा
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेल- चीला सेंकने के लिए
रोल में भरने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल
रोल में भरने के लिए आप पनीर/ मिक्स सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह पूरी तरह आप निर्भर करता है कि आप उसमें क्या डालना चाहते हैं.
ओट्स-बेसन चीला रोल बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में पिसा हुआ ओट्स और बेसन डालें. फिर इसमें प्याज, सब्जियां, हरी मिर्च, अदरक और सभी मसाले मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चीले जैसा गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- अब नॉन-स्टिक तवा को गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं. फिर उसमें एक कलछी घोल डालकर उसे चारों तरफ फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.
- चीला तैयार होने के बाद उस पर दही या हरी चटनी फैलाएं. चाहें तो थोड़ा पनीर या उबली सब्जियां भी डाल सकते हैं. अब चीले को रोल की तरह मोड़ लें. लीजिये आपका ओट्स बेसन चीला रोल तैयार है. अब आप इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरम-गरम परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










