Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं झगड़ालू लेकिन बेहद ही केयरिंग

Numerology
Numerology: आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है और जिनका मूलांक 9 है.
Numerology: अंक शास्त्र जो अंक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की जानकारी देता है. इसमें जन्म तिथि का महत्वपूर्ण योगदान होता है और इसके जरिए हम किसी व्यक्ति के व्यवहार और जीवन के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. कुछ खास तारीखें विशेष स्वभाव और गुणों को दर्शाती हैं. आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है और जिनका मूलांक 9 है.
झगड़ालू लेकिन दिल से केयरिंग
इन तारीखों को जन्में लोग अक्सर बात-बात पर झगड़ने के लिए तैयार रहते हैं. ये कभी भी किसी से भिड़ने में पीछे नहीं हटते लेकिन इसके बावजूद उनका स्वभाव बेहद केयरिंग और कोमल होता है. ये हमेशा अपने करीबी लोगों को खुश रखने की कोशिश करते हैं और किसी को भी दुखी नहीं करना चाहते हैं.
अच्छी सलाह देने वाले
मूलांक 9 के लोग काफी समझदार होते हैं और किसी भी स्थिति में सही फैसला लेने की क्षमता रखते हैं. यदि कोई उनसे सलाह लेता है तो वे उसे बेहतरीन तरीके से मार्गदर्शन करते हैं. इनकी राय बहुत कारगर होती है और यह किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने में माहिर होते हैं.
करियर में जोखिम लेने वाले
करियर के मामले में ये लोग बहुत गंभीर होते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किसी भी जोखिम को उठाने से पीछे नहीं हटते हैं. यह मुश्किलों से न डरते हुए हर बाधा को पार करने का दम रखते हैं और अपने करियर में सफलता पाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं.
Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज
मददगार और आत्मविश्वासी
इनका मददगार स्वभाव इन्हें दूसरों के लिए हमेशा सहायक बनाता है. ये जीवन की हर कठिनाई को पार करने के लिए भाग्य का सहारा पाते हैं और अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से हर मुश्किल को सुलझाते हैं. दूसरों की मदद करना इनके स्वभाव का अहम हिस्सा है और इन्हें हर कदम पर सफलता मिलती है.
Also Read : Numerology: बेहद भाग्यशाली होते हैं ये तीन मूलांक वाले लोग, जो पाते हैं अपार दौलत और शोहरत
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










