Numerology: बुद्धि के धनी होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, लव लाइफ में झेलनी पड़ती है परेशानी

Updated:
विज्ञापन
numerology

numerology

Numerology: मूलांक की मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में थोड़ा बहुत अंदाजा लगाया जा सकता है. मूलांक 5 से जुड़ी खास बातों को विस्तार से जानें.

विज्ञापन

Numerology: किसी भी इंसान का व्यक्तित्व कैसा होगा इस बात का अंदाजा उसके जन्म की तारीख से लगाया जा सकता है. इस मामले में ज्योतिष शास्त्र में कई बातें देखने को मिलती है. अंक ज्योतिष के माध्यम से भी आप किसी के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता कर सकते हैं. अंक ज्योतिष जिसे अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी भी कहा जाता है जन्म के तारीख के हिसाब से लोगों के बारे में अंदाजा लगाने में मदद करता है.अलग-अलग मूलांक के लोगों की पर्सनालिटी भी अलग होती है. अगर आप भी मूलांक 5 के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. मूलांक 5 उनका होता है जिनका जन्म किसी भी महीने के 5, 14 और 23 तारीख को हुआ हो. इस मूलांक के लोग बुद्धिमान होते हैं पर प्यार के मामले में थोड़े पीछे रह जाते हैं. तो आइए जानते हैं मूलांक 5 वालों की लव लाइफ से जुड़े कुछ खास बातों के बारे में.

मूलांक 5 वालों की लव लाइफ

अंक ज्योतिष में लोगों के लव लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में भी अंदाजा लगाया जा सकता है. जिस किसी भी व्यक्ति का मूलांक 5 होता है ऐसे लोगों को प्यार में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाती है. अक्सर ऐसे लोगों को प्यार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. इनके संबंध ज्यादा समय तक नहीं टिक पाते हैं. कभी-कभी इनकी मैरिड लाइफ भी खुशहाल नहीं रहती है और कुछ लोगों की दो शादियां भी हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Numerology: लड़कियों के लिए लकी होते हैं इस तारीख में जन्मे लड़के, पत्नी को बैठाकर रखते हैं पलकों पर

मूलांक 5 से जुड़ी खास बातें

मूलांक 5 को बुध ग्रह से जोड़ा जाता है. बुध ग्रह बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक है. जिन भी लोगों का मूलांक 5 होता है वह बुद्धि के धनी होते हैं और अपनी बातों से दूसरों का मन जीत लेते हैं. इनकी बोली मीठी होती है और ये लोग आसानी से दोस्ती कर लेते हैं. इनका स्वभाव बहुत ही अच्छा होता है और ये बहुत साहसी होते है. मूलांक 5 वाले लोग जल्दी हार नहीं मानते हैं और बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: Numerology: मेहनती होने के बाद भी देर से मिलती है इन लोगों को सफलता, जानें जन्म की तारीख

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola