Numerology: पैसे कमाने के मामले में बेहद धुरंधर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, किस्मत भी हर कदम पर देती है साथ

Updated:
विज्ञापन
numerology 5 girls luck and wealth

numerology 5 girls luck and wealth AI generated image

Numerology: आज हम आपको ऐसे मूलांक में जन्मीं लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पैसे कमाने के मामले में सबसे तेज होती हैं. इन लड़कियों की एक खास बात और होती है कि इनकी किस्मत कभी भी इनका साथ नहीं छोड़ती है.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तारीखों में जन्मीं लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पैसे कमाने का जो हुनर होता है वह काफी ज्यादा जबरदस्त होता है. अगर इस मूलांक की लड़कियां पैसे कमाने का एक बार सोच ले तो जीवन में इन्हें अमीर बनने से कोई भी रोक नहीं सकता है. तो चलिए इस खास मूलांक की लड़कियों के बारे में बाकी सभी बातें भी जानते हैं विस्तार से.

किस मूलांक की लड़कियां होती है लीडर?

आज हम जिस खास मूलांक की बात कर रहे हैं वह है मूलांक 5. अगर आप एक लड़की हैं और आपका जन्म किसी भी महीने के 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 है. इस मूलांक की अगर बात करें तो इनकी एक खास बात होती है इनकी पर्सनालिटी. अंक शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जिस भी लड़की का मालंक 5 होता है उनके अंदर छोटी उम्र से ही लीडरशिप क्वालिटी भरपूर होती है. इस मूलांक की जो लड़कियां होती है वह अपने पूरे कंट्रोल में रहकर किसी भी काम को पूरा करती है और साथ ही सिर्फ अपनी नहीं बल्कि अपने पूरे टीम को लेकर आगे बढ़ना जानती है.

यह भी पढ़ें: Numerology: इन तारीखों में जन्मीं लड़कियां बनती हैं सुंदरता और किस्मत की रानी, पिता और पति के घर में कभी नहीं होती धन-दौलत की कमी

पैसे कमाने के मामले में भी होती है माहिर

अंक शास्त्र के जानकार बताते हैं कि मूलांक 5 की जो लड़कियां होती है वे पैसे कमाने के मामले में काफी तेज होती हैं. इन लड़कियों की एक खास बात है कि इन्हें सही समय पर सही फैसले लेना आता है जिस वजह से ये बड़े से बड़े मौकों को आसानी से ग्रैब कर लेती हैं. इस मूलांक की जो लड़कियां होती हैं उनमें पैसे कमाने का गुण एक छोटी उम्र से ही विकसित हो जाता है.

जीवन के हर कदम पर किस्मत देती है साथ

मूलांक 5 में जन्मीं लड़कियों की एक खास बात यह भी होती है कि उनकी किस्मत भी जीवन के हर कदम पर उनका साथ देती है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि जो चीजें बिलकुल भी होने लायक नहीं लगती हैं इनकी किस्मत के दम पर वे काम भी आसानी से हो जाते हैं. इन लड़कियों की एक खास बात यह भी होती है कि ये जीवन में छोटे सपने देखना नहीं जानती हैं और इनका जो लक्ष्य होता है जीवन में वह हमेशा ही बड़ा और जूनून से भरा हुआ होता है. लक्ष्य चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो ये लड़कियां अपने मेहनत और डिसिप्लिन के दम पर हर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेती हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: धन-दौलत नहीं, प्यार को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, शादी के बाद बदल देती हैं ससुराल की किस्मत!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola