Numerology: डॉक्टर बनते हैं इस मूलांक में जन्मे बच्चे, कुछ नया करने की होती हैं चाहत 

Updated:
विज्ञापन
numerology

numerology (ai image)

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक का विशेष महत्व होता है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल उस मूलांक के लोगों के बारे में बताने जा रहें है जो बड़े होकर डॉक्टर बनते हैं, चलिए जानते है इनका स्वभाव प्रेम जीवन और करियर कैसा होता है.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष एक प्राचीन ज्ञान है, जो मानता है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि में उसके जीवन से जुड़ी कई रहस्यात्मक बातें छिपी होती हैं. यह विद्या केवल संख्याओं की गणना नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व, सोच, संबंधों और जीवन के मकसद को समझने का एक माध्यम है. हर इंसान का एक मूलांक होता है 1 से 9 के बीच जो उसकी प्रकृति, योग्यता और संभावनाओं को दर्शाता है. ऐसे में इस आर्टिकल में उन लोगों की बात करने वाले हैं, जो कि दूसरों की मदद करने में बहुत आगे रहते हैं. 

  • अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी महीने के 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 निकलता है. इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी मंगल होता है. यह ग्रह ऊर्जा, साहस, जुनून और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है.  

मूलांक 9 के लोगों का स्वभाव 

जिनका मूलांक 9 होता है, वे लोग लीडर किस्म के होते हैं. इनको दूसरों की मदद करना बहुत पसंद होता है. इसके अलावा, ये फैसले लेने में कभी पीछे नहीं हटते और हर हालात में सबकी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं. ये  लोग अपने आत्मविश्वास से न सिर्फ खुद आगे बढ़ते हैं, बल्कि दूसरों को बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: किस्मत के धनी होते हैं, इस मूलांक में जन्मे लोग, हमेशा चमकता है नसीब 

मूलांक 9 के लोगों का प्रेम जीवन 

मूलांक 9 के लोग प्यार में बहुत ईमानदार और भावनात्मक होते हैं. ये लोग जब अगर किसी को अपना मान लेते हैं, तो उनके लिए पूरी तरह से समर्पित हो जाते हैं. इन लोगों का प्यार कभी बनावटी या दिखावा नहीं होता, बल्कि ये लोग प्यार में बहुत सच्चे और साफ दिल के होते हैं. 

मूलांक 9 वाले लोगों का करियर 

मूलांक 9 के लोग बहुत हिम्मत और जोश से भरे होते हैं. ये हर काम पूरे मेहनत से करते हैं. इनमें कुछ नया करने की चाहत बहुत अधिक होती हैं, जिसके कारण ये पुलिस, डॉक्टर, टीचर या समाज सेवा जैसे कामों में अच्छा करते हैं. इसके अलावा, ये खेलों में भी बहुत आगे जाते हैं, क्योंकि इनमें ताकत और जोश भरा होता है.

यह भी पढ़ें- Numerology: बेईमानी और चालाकी करने से दूर रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola