Numerology: मां लक्ष्मी की बेटी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी

Updated:
विज्ञापन
numerology

AI generated image

Numerology: आज हम आपको कुछ ऐसे तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जन्मीं हुई लड़कियों को मां लक्ष्मी की संतान माना जाता है. जो लड़कियां इन तरीकों में जन्म लेती है उनपर हमेशा से ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसी तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जन्मीं हुई लड़कियों को मां लक्ष्मी की संतान माना जाता है. इन तारीखों में जन्मीं लड़कियों को जीवन में कभी भी धन-दौलत और बाकी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती है. तो चलिए जानते हैं इस मूलांक और इन तारीखों के बारे में विस्तार से.

इस मूलांक की लड़कियों को माना जाता है मां लक्ष्मी की संतान

अंक ज्योतिष के अनुसार अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुई है तो आपका मूलांक 6 है. इस मूलांक के जो ग्रह स्वामी होते हैं वे शुक्र होते हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें उन्हें प्यार और शांति का प्रतीक माना जाता है. इस तारीखों या फिर इस मूलांक की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा या फिर दृष्टि रहती है.

ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना

ये भी पढ़ें: Numerology: पर्वत की तरह अपने बातों पर अड़े रहते हैं इस मूलांक के लोग, मुसीबतों का डटकर करते हैं सामना

कैसा होता है मूलांक 6 की लड़कियों का जीवन?

अगर आपका मूलांक 6 है तो आप पर मां लक्ष्मी की ख़ास कृपा होती है जिस वजह से आपके जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याएं नहीं आती है. इन लोगों का जीवन एक धनी व्यक्ति की तरह बीतता है. इस मूलांक की जो लड़कियां होती है वे खूबसूरत भी काफी ज्यादा होती हैं और यह खूबसूरती समय के साथ बढ़ती भी चली जाती है. इस मूलांक की लड़कियां दूसरों के लिए भी काफी ज्यादा लकी साबित होती है.

कैसा होता है इन लड़कियों का स्वभाव?

मूलांक 6 की जो लड़कियां होती है उनका स्वभाव काफी ज्यादा शांत होता है. आप इनपर भरोसा कर सकते हैं. इस मूलांक की लड़कियों को दूसरों का भरोसा और उनका दिल जीतना काफी अच्छे से आता है. ये लड़कियां अपने दम पर पैसे कमाती हैं. इन लड़कियों की एक और खास या फिर बुरी बात होती है कि ये अपनी आमदनी से ज्यादा पैसे खर्च कर सकती है.

किस क्षेत्र में इन्हें मिलती है सफलता?

इस मूलांक की लड़कियों को आर्ट्स, म्यूजिक और डांस के क्षेत्र में दिलचस्पी होती है. इस मूलांक की लड़कियां काफी खुशमिजाज किस्म की होती है और इनका दिमाग भी काफी क्रिएटिव होता है. इस मूलांक की लड़कियों को इन क्षेत्रों में ही सफलता मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ें: Numerology: अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola