Numerology Predictions 2023: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल,  जानें अपना वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Dec 2022 8:24 AM

विज्ञापन

Number 1 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 बनता है.

विज्ञापन

Number 1 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 बनता है.

मूलांक 1 के जातकों के लिए साल 2023 बहुत अच्छा रहने वाला है. नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह साल आपको अच्‍छे नतीजे दिलाएगा. नौकरी बदलने, नया व्‍यापार शुरू करने का मौका मिल सकता है. आय अच्‍छी रहेगी. प्‍यार में सफलता मिलेगी. शादीशुदा लोगों का रिश्‍ता मजबूत होगा. लेकिन ईगो से बचें, वरना मामला बिगड़ सकता है.

मूलांक 1 वालों का करियर

1 अंक वालों के लिए वर्ष 2023 कार्य को लेकर चुनौतियों भरा होगा, इस वर्ष अधिक मेहनत के साथ व्यर्थ की भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी. 2023 वर्ष का जोड़ 7 अंक है, जिसका स्वामी केतु है,आपका अंक 1 सूर्य का है जिससे यह केतु का वर्ष आपके जीवन में ग्रहण लगाने आ रहा है, इसलिए व्यापार से जुड़े विषय पर कोई भी जल्दबाजी में और अहम में आकर शुरू न करें. इस वर्ष आपके नए-नए लोगों से कॉन्टेक्टस तो जुड़ेंगे,लेकिन आप जोश में आकर होश नहीं खोए और बहुत ही समझदारी से इस लाभ के अवसर से अपनी आय में बढ़ोतरी करें. नौकरी कर रहे लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत में प्रमोशन के लिए सुनहरा अवसर लाएगा. नौकरी के क्षेत्र में जून और अगस्त के माह में बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी.

लव लाइफ

आपको अपने पार्टनर से बहसबाजी करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके बहुत अच्छे रिश्ते में खटास आ सकती है और दूरियां बढ़ सकती हैं. यदि आप अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताते हैं तो आपके रिलेशन में खटास आ सकती है.परिवार वालों का कई चीजों में साथ ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

नौकरी-व्यवसाय

नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी. अगर आप व्यापारी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं तो महीने की शुरुआत में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. पेट और नाभि के नीचे के रोग आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं.

उपाय

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वालों को अपने दाहिने हाथ में लाल धागा बांधना चाहिए. हर महीने में एक बार भगवान हनुमान के मंदिर में जरूर जाएं। भाग्योदय के लिए भगवान हनुमान के मंदिर में कपड़ों का दान करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola