Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा का कंबल क्यों माना जाता है चमत्कारी, क्या हैं इसके पीछे की मान्यता  

Updated:
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

नीम करोली बाबा

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक दिव्य संत थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को भक्ति,सेवा और प्रेम का मार्ग दिखाती हैं. नैनीताल स्थित कैंची धाम आश्रम में जहां आज भी देश-विदेश से श्रद्धालु उनकी कृपा पाने के लिए आते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कैंची धाम में कंबल क्यों चढ़ाया जाता है इसके बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक दिव्य संत थे, जिनका जीवन आज भी असंख्य लोगों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा बना हुआ है. भले ही नीम करोली बाबा अब दुनिया में नहीं हैं, पर उनकी शिक्षाएं, भक्ति और कृपा आज भी लाखों भक्तों के जीवन को प्रेरणा देती हैं. हनुमान जी के प्रति उनकी श्रद्धा ने उन्हें भक्तों की दृष्टि में स्वयं हनुमान का स्वरूप बना दिया. उनके नाम का स्मरण करने से लोगों को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती हैं. नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम आश्रम, जहां बाबा ने साधना की, आज भी ये स्थान आस्था और शांति का केंद्र बना हुआ हैं. यहां देश-विदेश से श्रद्धालु नीम करोली बाबा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए आते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि कैंची धाम में कंबल चढ़ाने के पीछे क्या मान्यता है और इसे क्यों चमत्कारी माना जाता है?

  • मान्यता के अनुसार, नीम करोली बाबा केवल धोती और ऊपर से कंबल ओढ़ते थे. दिखने में ये कंबल भले ही सामान्य थी, लेकिन नीम करोली बाबा के जीवन में इसकी एक विशेष भूमिका थी. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: आर्थिक तंगी से हो गए हैं परेशान, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 3 बातें

  • कहा जाता है कि नीम करोली बाबा का कंबल केवल ठंड से बचाने का साधन नहीं था, बल्कि उनकी दिव्य शक्तियों का एक माध्यम था. ऐसे में अनेक भक्तों का विश्वास ये है कि जब भी बाबा ने किसी पर वह कंबल डाला, उनके जीवन में चमत्कारी परिवर्तन देखने को मिले थे. इसलिए आज भी जो भी भक्त नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाता है वे इसे अपने घर लेकर आता है. 
  • ऐसा माना जाता है कि नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाने से हर किसी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते है, जो उनकी हर परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, जो भी भक्त कैंची धाम से यह पवित्र कंबल अपने घर पर लाता है, उसे सुख-शांति का अनुभव जरूर होता है.  

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola