ePaper

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के 5 जीवन मंत्र, अपनाएं और पाएं हर कदम पर सफलता

Updated at : 23 Sep 2025 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के दिव्य उपदेश जीवन को सही दिशा दिखाते हैं. जानें उनके 5 खास संदेश, जिनसे आप पा सकते हैं आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और हर कदम पर सफलता.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा आज भी करिश्माई संत और भगवान का रूप माने जाते हैं. उनके जीवन और उपदेश लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. बाबा ने हमेशा सरल जीवन जीने, सच्चाई पर चलने, और ईश्वर में अटूट विश्वास रखने का संदेश दिया. कहा जाता है कि उनके बताए रास्तों को अपनाने से हर कठिनाई आसान बन जाती है और सफलता अपने आप मिलती है. उनके उपदेश सिर्फ आध्यात्मिक शांति ही नहीं देते, बल्कि रोजमर्रा की समस्याओं का भी समाधान बताते हैं. आइए जानते हैं नीम करोली बाबा के 5 अनमोल जीवन मंत्र जो आपको देंगे पर सफलता.

सच्चाई और सरलता को अपनाओ

नीम करोली बाबा हमेशा कहते थे कि इंसान को हर हाल में सच बोलना चाहिए और जीवन को सरल रखना चाहिए. जो व्यक्ति सच्चाई और सादगी से जीता है. वह जीवन में कभी असफल नहीं होता.

सेवा ही सच्चा धर्म है

बाबा का मानना था कि भूखों को भोजन कराना. जरूरतमंदों की मदद करना. और दूसरों के दुख दूर करना ही सबसे बड़ा धर्म है. जब इंसान सेवा करता है. तो उसे भीतर से संतोष और शांति मिलती है.

ईश्वर पर पूरा विश्वास रखो

बाबा कहते थे कि हर परिस्थिति में भगवान का नाम लेना चाहिए और उन पर पूरी आस्था रखनी चाहिए. ईश्वर पर विश्वास रखने वाला इंसान कभी अकेला नहीं होता और उसकी हर समस्या का हल मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा से सीखें कठिन समय में मानसिक शांति पाने के आसान तरीके

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के विचार, जो आपको हर मुश्किल से लड़ना सिखाएंगे

क्रोध और अहंकार से बचो

नीम करोली बाबा का संदेश था कि इंसान को गुस्सा और अहंकार छोड़ देना चाहिए. क्रोध और अहंकार जीवन में बर्बादी लाते हैं. जबकि धैर्य और विनम्रता से इंसान हर कठिनाई पार कर सकता है.

प्रेम और करुणा फैलाओ

बाबा हमेशा कहते थे कि प्रेम ही सबसे बड़ी शक्ति है. अगर इंसान हर किसी से प्यार और दया का व्यवहार करेगा. तो उसका जीवन खुशियों और सफलता से भर जाएगा.

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा से सीखे जिंदगी के अनमोल सबक और खुश रहने का राज

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के जीवन मंत्र, जिन्हें अपनाकर मिलेगी सुकून भरी जिंदगी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola