ePaper

Neem Karoli Baba: कैंची धाम जा रहे हैं तो याद रखें ये 4 बातें, वरना नहीं पूरी होगी मन की मुराद 

Updated at : 02 Jun 2025 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba: क्या आप भी नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम जा रहें है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में यात्रा के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: भारत के महान संत नीम करोली बाबा आज भी करोड़ों भक्तों के दिलों में आस्था और प्रेम के रूप में जीवित हैं. भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बातें, विचार और उनकी आध्यात्मिक शक्ति आज भी लोगों को सही राह दिखाती है. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में उनका एक पवित्र आश्रम है – कैंची धाम. ये जगह अब एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बन गई है, जहां हर साल हजारों भक्त बड़ी श्रद्धा से आते हैं. जो भी व्यक्ति नीम करोली बाबा के बताए रास्ते पर चलता है, उसे मन की शांति, सुकून और सकारात्मक सोच मिलती है. जो लोग नीम करोली बाबा को मानते हैं, उन्हें जीवन में एक बार जरूर कैंची धाम जाकर दर्शन करना चाहिए. ऐसे में आज हम आपको कैंची धाम जाने के दौरान क्या करना चाहिए और क्या गलती नहीं करना चाहिए उसके बारे में बताएंगे. 

कैंची धाम जाते समय इन चीजों से बचें 

  • अगर नीम करोली बाबा का आशीर्वाद चाहते हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्गों की तौहीन नहीं करनी चाहिए. कैंची धाम जाते समय उनकी पैर छूकर आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें.
  • कैंची धाम जाते समय रास्ते में मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए. ऐसे में नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: कैंची धाम से लौटते वक्त इन चीजों को लाना न भूलें, बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा

  • कैंची धाम यात्रा के दौरान अगर आपके सामने कोई दुखियारा जैसे- दिव्यांग, गरीब और जरूरतमंद दिख जाए, तो उनका उपहास नहीं उड़ाना चाहिए. अपने जरूरत के हिसाब से उनकी मदद करनी चाहिए.
  • अगर आप नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम जा रहे हैं, तो रास्ते में किसी तरह के विवाद, लड़ाई-झगड़े में नहीं फंसना चाहिए. मन को एकदम शांत रखकर ही कैंची धाम पहुंचना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: किस्मत दे रही है धोखा? तो जरूर करें ये काम, हर बंद रास्ता खुलेगा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola