Navratri 2025: प्याज-लहसुन, मांस मछली ही नहीं, इन चीजों से भी रखें दूरी, वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Sep 2025 5:53 PM
मां दुर्गा की फोटो और खाने की वह चीजें जो वर्जित है, Pic Credit- Chatgpt
Navratri Vrat Tips: नवरात्रि 2025 में मां दुर्गा की पूजा के दौरान सिर्फ प्याज-लहसुन और मांस ही नहीं, बल्कि इन खाद्य और व्यवहारिक चीजों से भी दूरी बनाए रखें. जानें व्रत के दौरान कौन से आहार वर्जित हैं और कैसे रखें शरीर और मन को शुद्ध.
Navratri Vrat Tips: नवरात्र का पर्व भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है. इस दौरान श्रद्धालु भक्त व्रत और उपवास रखते हैं. यह ऐसा समय होता है जहां अमूमन लोग प्याज, लहसुन और मांसाहार से दूरी बना लेते हैं. लेकिन धार्मिक ग्रंथों और पारंपरिक मान्यताओं में इसके अलावा भी कई चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें नवरात्र में खाने-पीने से परहेज करना चाहिए. इसका उद्देश्य शरीर और मन को शुद्ध रखना और मां दुर्गा की आराधना के समय पूरी पवित्रता बनाए रखना होता है.
मदिरा और नशे बनाएं से दूरी
नवरात्र में शराब, सिगरेट, तंबाकू या किसी भी तरह के नशे का सेवन वर्जित माना गया है. इससे पूजा की शुद्धता भंग होती है और मानसिक शांति भी प्रभावित होती है.
Also Read: नवरात्रि में पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है मां दुर्गा की कृपा
तेज मसाले और डीप फ्राइड वाला भोजन
व्रत के दौरान बहुत अधिक तीखे मसाले, डीप फ्राइड वाला भोजन खाने से परहेज करना चाहिए. यह शरीर को भारीपन और आलस्य की ओर ले जाता है, जबकि उपवास का उद्देश्य शरीर को हल्का और सात्विक बनाए रखना है.
अनाज और दालें
पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में गेहूं, चावल, दाल और मसूर जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए. इनकी जगह आप कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और राजगीरा जैसे व्रत-विशेष आहार का सेवन कर सकते हैं.
साधारण नमक का सेवन
साधारण नमक का सेवन वर्जित माना जाता है. इसकी जगह आप सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं, जिसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है.
खट्टे फल और भोजन
नींबू, इमली और बहुत अधिक खट्टे पदार्थों को व्रत के दिनों में खाने से मना किया गया है. यह शरीर में अम्लता बढ़ाते हैं और सात्विक आहार की शुद्धता को कम करते हैं.
पैकेज्ड और जंक फूड
व्रत के दौरान बाजार से मिलने वाले पैकेज्ड स्नैक्स, बर्गर, पिज्जा, चिप्स या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. यह न केवल अस्वास्थ्यकर हैं बल्कि व्रत की शुद्धता को शुद्ध को भी प्रभावित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










