ePaper

Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि में घर को सजाएं इन अनोखे रंगोली डिजाइन से, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

Updated at : 26 Mar 2025 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
credit : Meta AI

credit : Meta AI

Navratri Rangoli Designs: इस नवरात्रि मां दुर्गा के विभिन्न रुपों को रंगाेली के डिजाइन के जरिये बनायें.

विज्ञापन

Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि आने में अब कुछ ही समय बाकी है.ऐसे में मां दुर्गा के स्वागत के लिये घरों को सजाने का काम शुरु हो चुका है.नवरात्रि में अगर रंगोली से घरों को नहीं सजाएं तो फिर फेस्टिबल अधूरा सा लगता है. अगर आप इस नवरात्रि में घर को सजाने के लिए कुछ नया और आकर्षक रंगोली डिजाइन ढूंढ रहें हैं तो इन्हें एक बार जरुर ट्राई करें.

मां दुर्गा की तस्वीर वाली रंगोली में बनाकर हम मां का स्वागत कर सकते हैं. इसमें पीले, लाल और नारंगी रंग का इस्तेमाल करें जो नवरात्रि के उत्सव को और भी खास बना दें.

मां दुर्गा की नौ शक्तियों का चित्रण करते हुए रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए कई रंगों का इस्तेमाल करें और हर रंग को अलग-अलग शक्ति के प्रतीक के रूप में उकेर सकते हैं.

इस रंगोली डिजाइन में आप मां दुर्गा की तस्वीर बना सकते हैं.मां दुर्गा के हाथों में शस्त्रों और सिंह की आकृति को रंगोली में सुंदरता से दर्शाया जा सकता है.

मां दुर्गा के वाहन सिंह की आकृति में रंगोली डिजाइन बनाकर शक्तिशाली और भव्य रंगोली तैयार कर सकते हैं. रंगोली से मां दुर्गा की शक्ति और वीरता का अहसास होगा.

मां दुर्गा के शक्ति रूप को दर्शाने के लिए शक्ति चक्र की आकृति में रंगोली बनाएं.यह न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करेगा.

रंगोली हमारे जीवन में खुशियों और पाॅजीटिव शक्ति का संचार करती हैं.अब आप भी मां दुर्गा के स्वागत के लिये यह रंगोली डिजाइन को जरुर ट्राय करें.

Also Read : Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि रंगोली से सजाएं घर और लाएं शुभता का आशीर्वाद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola