आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा देगा नवरात्रि 2025 का ये लेटेस्ट जैकेट, हर कोई हो जाएगा लट्टू
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Sep 2025 8:00 PM
शॉर्ट जैकेट में खड़ी एक भारतीय महिला, Pic Credit- Chatgpt
Navratri 2025 Jacket: नवरात्रि का त्योहार सिर्फ भक्ति और उत्साह का ही नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल दिखाने का भी बेहतरीन मौका है. इस साल महिलाओं के लिए नवरात्रि स्पेशल जैकेट्स ट्रेंड में हैं, जो आपके आउटफिट को नया और स्टाइलिश लुक देंगे. शॉर्ट एम्ब्रॉइडेड, लॉन्ग ओपन फ्रंट और मिरर वर्क जैकेट्स इस बार खास पसंद की जा रही हैं. इनके साथ सही ज्वेलरी और हल्के मोजरी पहनकर आप गरबा और डांडिया में सबसे अलग और आकर्षक दिख सकती हैं.
Navratri 2025 Jacket: नवरात्रि का त्योहार सिर्फ भक्ति और उत्साह का ही नहीं, बल्कि सजने संवरने का भी बेहतरीन मौका होता है. इस बार महिलाओं के लिए नवरात्रि स्पेशल जैकेट भी ट्रेंड में है, जो आपके आउटफिट को नया और स्टाइलिश लुक देंगे. वैसे भी ड्रेस के मुताबिक जैकेट्स को आपकी पर्सनालिटी को और बेहतर करता है. चाहे आप ट्रेडिशनल लहंगा-चोली पहन रही हों या इंडो-वेस्टर्न स्टाइल ट्राई कर रही हों. तो ऐसे हम जानेंगे कि इस खास त्योहार में कौन सा जैकेट्स ट्रेंड में है.
शॉर्ट एम्ब्रॉइडर्ड जैकेट
शॉर्ट एम्ब्रॉइडर्ड जैकेट्स इस नवरात्रि बहुत ट्रेंड में हैं. यह लुक को क्लासी बनाने के साथ-साथ गरबा और डांडिया के दौरान भी कंफर्ट महसूस कराता है. कॉटन, सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक में उपलब्ध ये जैकेट्स हल्के और फ्लोइंग हैं.

लॉन्ग ओपन फ्रंट जैकेट्स
लॉन्ग जैकेट्स, जो ओपन फ्रंट स्टाइल में आती हैं, इंडो-वेस्टर्न लुक को परफेक्ट बनाती हैं. पलाजो, स्कर्ट या फ्लोरल गाउन के साथ पहनकर आप गरबा की भीड़ में सबसे अलग नजर आएंगी. लाइटवेट और एलीगेंट डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी.

Also Read: नवरात्रि में हर किसी की नजर टिकेगी आप पर! महिलाओं के लिए ये हैं ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज
एम्ब्रॉइडर्ड और मिरर वर्क जैकेट्स
ट्रेडिशनल टच के लिए एम्ब्रॉइडर्ड और मिरर वर्क जैकेट्स बेहद पसंद की जाती है. यह आपके लुक में ग्लैमर और स्टाइल दोनों जोड़ते हैं. गरबा और डांडिया के लिए हल्के रंग और चमकीले वर्क वाले जैकेट्स का चुनाव करना सबसे अच्छा रहेगा.

एक्सेसरीज और स्टाइलिंग टिप्स
जैकेट पहनते समय सही ज्वेलरी और एक्सेसरीज का चुनाव करना जरूरी होता है. झुमके, बैंगल्स और बिंदी आपके लुक को कंप्लीट बनाते हैं. हल्के मोजरी या ट्रेडिशनल सैंडल्स पहनें, जिससे डांस करते समय आराम भी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










