Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Wishes: नवरात्रि का तीसरा दिन समर्पित है मां चंद्रघंटा को, यहां से भेजें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं
Published by : Priya Gupta Updated At : 24 Sep 2025 8:03 AM
Navratri wishes
Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Wishes, Quotes, Images: शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है, इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती हैं. आइए इस लेख के माध्यम से अपने परिवार और मित्रों को इस शुभ दिन की शुभकामनाएं, संदेश और फोटो भेजें.
Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Wishes, Quotes, Images: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो चुकी है. इस पावन नौ दिनों का पर्व में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को समर्पित होता है. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित माना जाता है. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों के हृदय से भय, अशांति और नकारात्मकता का नाश होता है और जीवन में साहस, शांति, सुख और समृद्धि का आगमन होता है. इस दिन कई भक्त व्रत रखते हैं, मां की आराधना करते हैं. भक्ति में लीन होकर भक्त मां से अपने जीवन में खुशहाली और मंगल कामना करते हैं. इस लेख के माध्यम से आप अपने मित्रों और परिवार वालों को यहां से शुभकामनाएं संदेश और सुंदर तस्वीरें भेजकर नवरात्रि की मंगल कामना दें.

Navratri Day 3 Wishes In Hindi
जय मां चंद्रघंटा सुखधाम,
पूर्ण करो सबके हर काम.
शांति, साहस, समृद्धि लाओ,
भक्तों का जीवन मंगल बनाओ.
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं!

चंद्र सा रूप, शीतल छाया,
मां चंद्रघंटा ने सुख बरसाया.
क्रोध शांत कर प्रेम सिखाती,
भक्ति से जीवन को जगमगाती.
नवरात्रि के 3 दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद मिले,
हर भक्त का जीवन खुशियों से खिले.
भय हो दूर और साहस बढ़े,
हर मनोकामना शीघ्र ही सधे.
जय माता दी, शुभ नवरात्रि.

घंटे की ध्वनि से भय मिट जाए,
मां की कृपा से जीवन संवर जाए.
ममता और शांति का वरदान,
मिले सबको मां का सम्मान.
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं!

घंटे की ध्वनि गूंजे हर द्वार,
मां चंद्रघंटा करें संकट का नाश बार–बार.
नवरात्रि दिवस 3 की शुभकामनाएं.
भय हो दूर, मिले विश्वास,
मां का हो सदा आशीर्वाद खास.
शुभ नवरात्रि.

सुख–शांति का संदेशा लाती,
मां चंद्रघंटा जीवन जगमगाती.
नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं.

भक्ति से मन हो उजियारा,
मां चंद्रघंटा करें सहारा.
जय माता दी!

घंटे की मधुर ध्वनि से
दूर हो जीवन के सब संकट.
जय मां चंद्रघंटा!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










