Nail Personality Trait: आपके नाखूनों की बनावट और रंग बताएंगे आपके जीवन का राज, जानें कैसा है आपका व्यवहार

Updated at : 08 Jul 2023 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
Nail Personality Trait: आपके  नाखूनों की बनावट और रंग बताएंगे आपके जीवन का राज, जानें कैसा है आपका व्यवहार

Nail Personality Trait: हर मनुष्य की शारीरिक रचना अलग-अलग होती है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए शारीरिक बनावट के आधार पर किसी व्यक्ति के बारे में सटीक जानकारी हासिल की जा सकती है. तो चलिए आज नाखूनों की बनावट के आधार पर उनके शुभ और अशुभ प्रभावों को जानते हैं...

विज्ञापन
undefined

गोल या अंडाकार नाखून
कहा जाता है जिन लोगों के नाख़ून गोल या अंडाकार होते हैं ऐसे लोग बहुत मिलनसार होते हैं. ऐसे नाखूनों वाले लोग अपने खुशनुमा व्यवहार से जल्दी ही दूसरों को अपना बना लेते हैं. ये अपनी बातों से लोगों को काफी प्रभावित करते हैं.

undefined

सी शेप्ड कर्विंग डाउन
सी शेप्ड नाखून वाले व्यक्ति बहुत मेहनती व्यक्तित्व के होते हैं. ये लोग अतीत में बहुत सारी चुनौतियों से गुजर चुके होते हैं. ये एकाग्रता के साथ काम करते हैं और बहुत निडर होते हैं.

undefined

चौड़े नाखून
सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि चौड़े नाखून वाले लोग दिमाग से चालाक होते हैं. ये लोग अपना हर काम सोच विचार कर ही करते हैं, जिसके कारण ही अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर पाते हैं.

undefined

टेढ़े-मेढ़े नाखून
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाखून टेढ़े-मेढ़े, रूखे और उंगली में धंसे हुए होते हैं, ऐसे लोगों का अधिकांश जीवन दुख में ही बीतता है. हालांकि ये लोग हिम्मत नहीं हारते हैं और जुटे रहते हैं.

undefined

बादाम आकार के नाखून
ये नाखून आकार दर्शाते हैं कि व्यक्ति की कल्पना बहुत व्यापक है और वह लोगों के प्रति बहुत ईमानदार है. हालांकि ये लोग बहुत ही क्रोधी  स्वभाव के होते हैं और जब चीजें इनके अनुकूल नहीं होती हैं तो वे उग्र हो जाते हैं.

undefined

नुकीला नाखून आकार
नुकीले नाखूनों वाले लोग बहुत ही अनोखे और रचनात्मक व्यक्तित्व वाले होते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola