ePaper

New Year Party के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट,आपके लुक को कई गुना करेगा इनहेंस

Updated at : 26 Dec 2023 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
New Year Party के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट,आपके लुक को कई गुना करेगा इनहेंस

नाखूनों को कुछ नया ट्राई कराने के लिए न्यू ईयर पार्टी से अच्छा मौका नहीं हो सकता. अगर आपका न्यू ईयर पर स्टनिंग पार्टी करने का इरादा है तो अपने पार्टी लुक को अपने डिफरेंट नेल आर्ट से आप और अधिक निखार सकती है. देखिए इन लुक्स को जो आपकी उंगलियों को और चमका देंगे.

विज्ञापन
undefined

न्यू ईयर पार्टी का मतलब खुशी और सेलिब्रेशन का मौका. ये परफेक्ट वक्त है जब आप नया ट्राई कर सकती है. पार्टी का मतलब नए और ट्रेंडिंग स्टाइल, झिलमिलाहट और चमकने का वक्त. ये कुछ नेल आर्ट आइडियाज जो बनाएंगें आपके पार्टी मूड को और जबरदस्त

undefined
ग्लिटर नेल्स

ग्लिटर नेल्स का आइडिया आपके पार्टी लुक के लिए बिल्कुल ही परफेक्ट आइडिया साबित हो सकता है. ब्लैक और गोल्डन का ये कॉम्बिनेशन आपके हाथों की खूबसूरती को दस गुणा बढ़ा देगी.

undefined
ब्लैक विद सिल्वर लाइनिंग

ब्लैक विद सिल्वर लाइनिंग का ये नेल आर्ट आपके लिए एक बेहतर चुनाव है. पार्टी में ज्यादातर लोग ब्लैक ड्रेस ही चुनते हैं, इससे आपका ड्रेस मैचिंग होकर जबरदस्त लुक देगा.

undefined
रेड हॉट नेल्स

रेड हॉट नेल्स आपको बहुत ही खूबसूरत लुक देगा. रेड ग्लिटरिंग डिजाइन के साथ इसका कॉम्बिनेशन बहुत सही रहेगा. लाल या ब्लैक ड्रेस के कॉम्बिनेशन के साथ ये नेल आर्ट खूबसूरती बढ़ाएगा.

undefined
मल्टी कलर नेल आर्ट

अगर आप मल्टी कलर की ड्रेस पहन कर पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो ये मल्टी कलर नेल आर्ट जरूर ट्राई करें.

undefined
खूबसूरत स्पाइरल आर्ट

ये खूबसूरत स्पाइरल टाइप नेल आर्ट आपके किसी भी ड्रेस के साथ मैच कर जाएगा.आप चाहे तो ये डिजाइन दूसरे रंगों में भी ट्राई कर सकते हैं.

undefined
फ्लॉवर प्रिंट नेल्स

इन फ्लावर प्रिट नेल्स को आप ट्राई कर सकती हैं. यह उजले रंग के कपड़े के साथ बहुत अच्छा जमेगा. ऐसे नेल आर्ट आप बीच पार्टी में ट्राई कर सकते हैं.

undefined
डॉटेड नेल आर्ट

ये डॉटेड डिजाइन वाली नेल आर्ट भी आप पार्टी के लिए यूज कर सकते हैं. ये डिजाइन हर तरह के कपड़े के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं.

undefined
सिंपल पिंक नेल्स

नेल्स का असली रंग पिंक ही रहती है. पिंक के साथ व्हाइट बेस की नेल पॉलिश भी आपको सिंपल इन बेस्ट लुक दे सकती है. नए साल में इसे जरूर ट्राइ करें.

Also Read: ठंड के मौसम में 30 फीसदी तक बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, ऐसे बरतें ऐहतियात
undefined
अपने हिसाब से चुनें कलर

न्यू ईयर की पार्टी के लिए अपने लुक्स और स्टाइल के हिसाब से आप चेंज कर सकते हैं. नेल आर्ट और नेल पेंट को अपनी पसंद के हिसाब से आप बदल कर ट्राई कर सकते हैं.

Also Read: एडवांस तैयारी से New Year पार्टी को बनाएं यादगार, करें इन बेहतरीन तरीकों को शामिल
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola