ePaper

सक्सेसफुल लोग सुबह उठते के साथ करते हैं ये 5 काम, आप भी हर दिन 30 मिनट दें बदलेगी किस्मत

Updated at : 19 Sep 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Morning Routine For Success

सुबह में योगा करते लोग, Pic Credit- Grok

Morning Routine For Success: सक्सेसफुल लोग सुबह उठते ही कुछ खास आदतें अपनाते हैं, जिनसे उनकी प्रोडक्टिविटी और आत्मविश्वास बढ़ता है. जानिए वो 5 आसान मॉर्निंग रूटीन टिप्स जिन्हें अपनाकर आप भी हर दिन सिर्फ 30 मिनट में अपनी किस्मत और लाइफ बदल सकते हैं.

विज्ञापन

Morning Routine For Success: अक्सर लोग ये सोचते हैं कि सफल इंसान की क्या रूटीन रहती है? वह सुबह उठकर क्या करते हैं? क्योंकि जिंदगी में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत ही काफी नहीं होती, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली भी उतनी ही जरूरी है. सुबह की शुरुआत का असर पूरे दिन की ऊर्जा, सोच और काम करने की क्षमता पर पड़ता है. अगर हम दिन की शुरुआत सही आदतों से करें तो न केवल दिनभर एनर्जी बनी रहती है, बल्कि पॉजिटिविटी और आत्मविश्वास भी मिलता है. आइए जानते हैं सुबह उठते ही अपनाने लायक पांच आसान आदतों के बारे में, जो आपके पूरे दिन को बदल सकती हैं.

गहरी सांस और मेडिटेशन

सुबह की ताजगी का सबसे अच्छा फायदा तभी मिलता है, जब आप गहरी सांस लेकर मेडिटेशन करें. पांच से दस मिनट तक ध्यान लगाने से दिमाग फ्रेश रहता है और एकाग्रता बढ़ती है. यह तनाव को दूर करता है और दिनभर मानसिक शांति बनाए रखता है.

Also Read: Hair Care Tips: आधी से ज्यादा लड़कियां करती हैं गीले बालों को बांधने की गलती! जान लें इससे होने वाले नुकसान और बचने का तरीका

एक गिलास गुनगुना पानी

रातभर की नींद के बाद शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है हाइड्रेशन की. सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट कर पूरे दिन एनर्जी बनाए रखता है.

सकारात्मक विचार और प्रार्थना

दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करना बेहद जरूरी है. सुबह उठते ही खुद से मोटिवेशनल बातें करें, जैसे – ‘मैं कर सकता हूं’, ‘आज का दिन खास होगा’. इसके साथ ही प्रार्थना और कृतज्ञता व्यक्त करने से मन शांत होता है और आत्मबल बढ़ता है.

हल्का व्यायाम और स्ट्रेचिंग

सुबह का वक्त शरीर को एक्टिव करने के लिए सबसे बेहतर होता है. 10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करें या तेज चाल से थोड़ी देर टहलें. योगासन करने से शरीर और मन दोनों को आराम मिलता है. यह आदत आपको दिनभर चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जावान बनाए रखेगी.

दिन की योजना बनाएं

सफलता पाने के लिए समय का सही उपयोग बेहद जरूरी है. सुबह-सुबह ही एक टू-डू लिस्ट बनाएं और तय करें कि कौन-से काम ज्यादा जरूरी हैं. प्राथमिकता तय करने से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है. इससे आप अपने दिन को ज्यादा प्रोडक्टिव और संतुलित बना पाएंगे.

Also Read: Health Tips: इस मौसमी फल के लाभ जान आश्चर्य में पड़ जायेंगे, डायबिटीज रोगियों के लिए भी है फायदेमंद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola